Popular

NEWS

आषाढ़ी एकादशी पर इंदौर से पंढरपुर के लिए रवाना हुई भव्य दिंडीयात्रा

आषाढ़ी एकादशी पर इंदौर से पंढरपुर के लिए रवाना हुई भव्य दिंडीयात्रा

कैलाश विजयवर्गीय ने पालकी को दिया कंधा, रमेश मेंदोला ने खेली फुगड़ी

 

इंदौर। (भारती जोशी,)आषाढ़ी (देवशयनी) एकादशी के अवसर पर भगवान श्री विट्ठल के दर्शन के लिए इंदौर से सैकड़ों श्रद्धालुओं की पारंपरिक दिंडी यात्रा बुधवार को पंढरपुर के लिए रवाना हुई। टाल, मृदंग और विट्ठल के अभंगों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। संत श्री बाबा महाराज तरानेकर, मतकर गुरुजी, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला और पूर्व पार्षद चंदूराव शिंदे ने पालकी पूजन कर यात्रा को विदाई दी। इस दौरान विजयवर्गीय ने पालकी को कंधा दिया, जबकि मेंदोला श्रद्धालुओं के साथ फुगड़ी खेलते नजर आए। संयोजिका स्वाति युवराज काशिद ने बताया कि 27 वर्षों से चली आ रही यह दिंडी यात्रा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर को समर्पित है। श्रद्धालु इंदौर से चोंडी होते हुए पंढरपुर तक पहुंचकर अंतिम 125 किलोमीटर की पदयात्रा कर भगवान विट्ठल के दर्शन करेंगे। मंत्री विजयवर्गीय ने 25 जुलाई को राजवाड़ा से निकलने वाली इंदौर की दिंडी यात्रा में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने का आह्वान किया।

Shares:

Popular

Popular