अग्रवाल परिषद के निवृतमान अध्यक्ष मनीष खजांची का हुआ सम्मान, बोले-सेवा यज्ञ निरंतर जारी रहेगा
इंदौर। अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्था अग्रवाल परिषद के वर्ष 2025-26 के संचालक मंडल द्वारा परिषद के निवृतमान अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी मनीष-किरण खजांची का सम्मान किया गया। उन्होंने इस अवसर पर सेवायज्ञ निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर परिषद से जुड़े अनिल गोयल, दिलीप अग्रवाल, शिव जिंदल, राजेश नागोरी, राजेंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मनीष भाया, विशाल बद्रुका, हुकम अग्रवाल, महेश चौधरी एवं अमित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्र बंधु सपत्निक उपस्थित थे जिन्होंने खजांची के कार्यकाल में हुए सेवा कार्यों की खुलेमन से सराहना की। अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में खजांची ने कहा कि वे समाजसेवा और समाज कल्याण के क्षेत्र में अपने पिताश्री कल्याणमल खजांची की प्रेरणा से आए हैं और उनका संकल्प है कि जरुरतमंदों की सेवा का यह यज्ञ हमेशा चलते रहना चाहिए। खजांची परिवार द्वारा गंगाराम चम्पालाल सहायक ट्रस्ट के माध्यम से पिछली चार पीढ़ियों से समाज की सेवा का महायज्ञ निरंतर जारी है
।


