मात्र सात मिनिट ध्यान और मंत्रोच्चार से शरीर के सात चक्रों को जागृत करने की “रामामृतम” साधना का अनूठा प्रदर्शन
स्नेह नगर स्थित अग्रसेन विद्यालय पर शिक्षकों और बच्चों को तनावमुक्त बनाने के लिए हुआ आयोजन
इंदौर। स्नेह नगर स्थित श्री अग्रसेन विद्यालय पर विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों के लिए “रामामृतम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य छात्रों को तनाव एवं चिंतामुक्त बनाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करना था।
श्री अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रसनिधि कुमार गुप्ता, सचिव राम ऐरन और मंत्री महेश सांघी के आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों एवं शिक्षकों को मात्र 7 मिनिट ध्यान एवं मंत्रोच्चार द्वारा शरीर के 7 चक्रों को जागृत एवं संतुलित करने की साधना का सार्थक प्रदर्शन किया गया। “रामामृतम” साधना मनीष बोहरा एवं उनके साथियों ने कराई। सीबीएसई के निर्देशानुसार विद्यालय प्रबन्धन द्वारा शिक्षकों एवं पालकों में समन्वय के उद्देश्य से यह अनूठा आयोजन किया गया जिसमें साधना के पश्चात शिक्षकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों व संशयों का समाधान भी मनीष बोहरा ने किया। प्राचार्य श्रीमती मीनल सोले ने प्रारम्भ में कार्यक्रम की भूमिका बताई और अतिथियों का स्वागत किया। संचालन किया विद्यालय की शिक्षक श्रीमती अर्चना परिक ने और आभार माना ट्रस्ट के अध्यक्ष रसनिधि कुमार गुप्ता ने
।


