Uncategorized

अग्रवाल समाज की शीर्ष संस्था केन्द्रीय समिति के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू, मतदाता सूची का प्रकाशन 23 जून को

अग्रवाल समाज की शीर्ष संस्था केन्द्रीय समिति के द्विवार्षिक
चुनाव की प्रक्रिया शुरू, मतदाता सूची का प्रकाशन 23 जून को

गोपालदास अग्रवाल बने चुनाव अधिकारी – संस्था के संरक्षक, संस्थागत, आजीवन एवं वार्षिक सदस्य करेंगे मतदान, चुनाव 26 जुलाई को

इंदौर। अग्रवाल समाज की शीर्ष संस्था श्री अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल ने समिति की कार्यकारिणी बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार गोपालदास अग्रवाल को मुख्य चुनाव अधिकारी एवं उनके सहयोगी चुनाव अधिकारी के रूप में अरविन्द अग्रवाल वेल्यूअर एवं मनीष खजांची को नियुक्त किया है, जिन्होंने संस्था से प्राप्त मतदाता सूची और आचार संहिता के अनुसार आगामी 26 जुलाई को मतदान कराने की तिथि तय की है। चुनाव राजीव गाँधी चौराहा स्थित शुभ कारज गार्डन पर सम्पन्न होंगे। चुनाव में संस्था के संरक्षक, संस्थागत, आजीवन एवं वार्षिक सदस्य मतदान कर सकेंगे।
समिति के मुख्य चुनाव अधिकारी गोपालदास अग्रवाल ने बताया कि चुनाव में अध्यक्ष के एक पद, उपाध्यक्ष के एक महिला सहित दो पदों, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संयोजक, सहमंत्री एवं सहसंयोजक के एक-एक पद सहित आठ पदों पर एवं कार्यकारिणी में तीन महिलाओं सहित तेरह पदों पर चुनाव होंगे। चुनाव के लिए 23 जून को मतदाता सूची का प्रकाशन विधि संवद तिथि से किया जाएगा जो केन्द्रीय समिति के आंचल नगर स्थित हाईटेक कार्यालय के साथ ही निर्धारित अन्य स्थानों पर भी शाम 4 से 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी। मतदाताओं से आग्रह किया गया है कि वे उक्त स्थानों पर मतदाता सूची का अवलोकन कर अपने नाम, पते आदि में यदि कोई त्रुटि हो तो उन्हें सुधरवा लें। चुनाव की विस्तृत प्रक्रिया जल्द ही घोषित की जाएगी। सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वे समाज की गरिमा के अनुरूप इस चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएं और शहर में एक आदर्श कायम करें। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान रविवार 26 जुलाई को होगा और उसी दिन मतगणना कर नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।

Shares: