Uncategorized

मानवता की पहचान” एवं “छवि सोसायटी” के सहयोग से बना कीर्तिमान – आज अग्रवाल हाउस पर विनोदजी का अभिनंदन

बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन की पहल पर अब तक
आयोजित चार शिविरों में 1200 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

“मानवता की पहचान” एवं “छवि सोसायटी” के सहयोग से बना कीर्तिमान – आज अग्रवाल हाउस पर विनोदजी का अभिनंदन

इंदौर। बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के तत्वावधान एवं संस्था मानवता की पहचान और छवि सोशल वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से गत 6 जून से खजराना गणेश मंदिर परिसर से प्रारम्भ की गई रक्तदान शिविरों की श्रृंखला में अब तक 3 शिविर सम्पन्न हो चुके हैं जिनमें लगभग 1200 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर जरुरतमंदों की सेवा का पुण्य अर्जित किया है।
मंगलवार को फूटी कोठी चौराहा स्थित पुखराज पैलेस और इसके पूर्व सोमवार को खंडवा रोड स्थित चमेलीदेवी इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पर भी बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों ने आकर रक्तदान किया। बुधवार 10 जून को यशवंत निवास रोड स्थित अग्रवाल हाउस पर सुबह 9 बजे से अंतिम रक्तदान शिविर आयोजित होगा। वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति विनोद अग्रवाल ने रक्तदाताओं को फलों का रस पिलाकर प्रमाण पत्र भेंट किए और उनके द्वारा किए गए रक्तदान को पीड़ित मानवता की सेवा की दिशा में अनुकरणीय योगदान बताया।
शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने इस वर्ष भी समाजसेवी विनोद अग्रवाल के जन्मोत्सव पर गत 6 जून से शहर के चार प्रमुख स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया है। इस श्रृंखला में 6 और 7 जून को खजराना गणेश मंदिर पर दो दिवसीय शिविर का आयोजन संस्था मानवता की पहचान के सहयोग से किया गया जिसमें 821 दानदाताओं ने रक्तदान किए। इसके पश्चात चमेलीदेवी कॉलेज में आयोजित शिविर में भी 55 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। फूटी कोठी चौराहा स्थित पुखराज पैलेस पर संस्था छवि वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ समाजसेवी विनोद अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में हरिधाम के अधिष्ठाता महंत शुकदेवदास महाराज, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, समाजसेवी विष्णु बिंदल, जगदीश बाबाश्री, मनीष अग्रवाल पुखराज, विनोद बिलाडा, किशोर गोयल, पिंकेश मोदी, मनीष सेंगर, अमित सोनी ने दीप प्रज्वलन कर किया। शिविर में शाम 5 बजे तक करीब 340 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन की ओर से ट्रस्टी वंशिका-तपन अग्रवाल, प्रवीण मिश्रा, राजू यादव, संस्था छवि सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से गोपाल गोयल, संदीप गोयल, संस्था मानवता की पहचान के अनुराग सचदेव, पंकज परिहार, वैभव जैन एवं छावनी स्थित चमेलीदेवी अग्रवाल डायग्नोस्टिक रेडक्रॉस सेंटर के डॉ. राकेश गौर, डॉ. राधिका, मेडिकल स्टाफ एवं अन्य सहयोगी बन्धु भी उपस्थित थे।
इस तरह अब तक आयोजित 4 रक्तदान शिविरों में 1200 से अधिक लोगों ने रक्तदान का पुण्य लाभ लिया है। अब बुधवार को वाय एन रोड स्थित अग्रवाल हाउस पर सुबह 9 बजे से शिविर आयोजित होगा जिसमें फाउंडेशन के चेयरमैन विनोद अग्रवाल का विभिन्न सहयोगी संस्थाओं की ओर से अभिनंदन भी किया जाएगा। इस कीर्तिमान को भी इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा दर्ज किया जाएगा।

 

Shares: