NEWS

अग्रवाल समाज महासंघ विजयनगर से जुड़े समाज बंधु पहुंचे फिल्म देखने, लिया यातायात नियमों के पालन का संकल्प

अग्रवाल समाज महासंघ विजयनगर से जुड़े समाज बंधु पहुंचे
फिल्म देखने, लिया यातायात नियमों के पालन का संकल्प

इंदौर। अग्रवाल समाज महासंघ विजय नगर से जुड़े डेढ़ सौ से अधिक समाज बंधुओं ने महासंघ के संरक्षक किशोर गोयल के मार्गदर्शन में मल्हार मेगा मॉल स्थित मल्टीप्लेक्स में ‘धमाल-4’ फिल्म प्रदर्शन में भागीदारी की और यातायात पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त विक्रम सिंह रघुवंशी को आमंत्रित कर उनकी मौजूदगी में यातायात नियमों के पालन का संकल्प भी लिया।
महासंघ के पिछले 13 वर्षों के इतिहास में यह पहला मौका था जब समाज बंधुओं ने एक साथ बैठकर फिल्म देखी। इस अवसर पर महासंघ के पूर्व अध्यक्ष गोविन्द मंगल, केके गोयल, अजय अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं संचालक मंडल के सदस्य भी विशेष रूप से मौजूद रहे। महासंघ अध्यक्ष नीतेश बंसल, उपाध्यक्ष नीरज गोयल, संदीप अग्रवाल, अमित बंसल, पवन अग्रवाल एवं पंकज अग्रवाल ने सभी समाज बंधुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए नीरज गोयल, नवधा अग्रवाल, हितांश बंसल एवं रक्षित सिंघल का सम्मान किया गया। सभी समाज बंधुओं ने कार्यक्रम की सराहना की। यातायात पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त रघुवंशी एवं ऋषभ बागोरा ने इस अवसर पर शहर की यातायात व्यवस्था में नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए उनसे यातायात नियमों के पालन का आग्रह किया फलस्वरूप महासंघ के संरक्षक किशोर गोयल ने सभी बंधुओं को संकल्प दिलाया कि वे शहर की यातायात व्यवस्था को बनाए रखने हेतु नियमों का पालन करेंगे।

Shares: