NEWS

अहिल्या उत्सव2026 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ 26 जुलाई 2026 को चित्रकला

अहिल्या उत्सव2026 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ 26 जुलाई 2026 को चित्रकला 

इंदौर । इंदौर पूर्व सांसद एवं लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन की प्रेरणा से देवी अहिल्या के 231वे पुण्य स्मरण के तहत विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों का शुभारंभ 13 जुलाई से हो चुका है। इंदौर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली बच्चों एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को सुसंस्कारित करने के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ 26 जुलाई से होने जा रहा है ।

पिछले एक दशक से देवी अहिल्या के जीवन पर आधारित एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्सव समिति करती आ रही है। प्रतियोगिता प्रमुख योगेश लाभांते ,प्रतीक तागड एवं संयोजक डॉक्टर पंकज उपाध्याय ,कंचन गिद्वानी, बलवंत चौहान एवं अशोक भुसारी ने बताया कि इस वर्ष चित्रकला प्रतियोगिता छत्रीबाग स्थित माहेश्वरी स्कूल के बनवारी लाल जाजू सभागृह में 26 जुलाई रविवार को प्रातः 10:30 बजे से आयोजित की जावेगी। इसके अलावा पूरे महीने भर तक संस्कृत श्लोक, लोक नृत्य, वक्तत्व, भजन, वीरों की कहानी बच्चों की जुबानी, देश भक्ति गीत प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

जानकारी देते हुए अहिल्या उत्सव समिति के चित्रकला प्रतियोगिता के सहसंयोजक शैलजा मिश्रा, अदिति डागा कीर्तिशधमारीकर ने बताया कि कक्षा तीसरी से पांचवी तक के बच्चों के लिए मेरी कल्पना का कोई चित्र विषय पर प्रतियोगिता सुबह 10:30 बजे प्रारंभ होगी छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण विषय पर 11:45 से 12:45 तक समय रहेगा वही नवी से दसवीं के विद्यार्थियों के लिए किसी ऐतिहासिक स्थल विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता रहेगी जो 12:45 से 1:45 तक होगी। प्रत्येक स्तर पर प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे ड्राइंग शीट समिति द्वारा दी जाएगी बाकी सामान प्रतियोगी को स्वयं लाना होगा एक स्कूल से अधिकतम 15 प्रतियोगी मान्य होंगे ।

प्रचार प्रसार के राम मुदडा एवं नितिन तापड़िया ने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों हेतु अनेक समितियां का गठन किया गया है जिसमें सुधीर दांडेकर ,विनीता धर्म, अविनाश भांड, ज्योति तोमर ,सौरभ खंडेलवाल ,कमलेश नाचन, निलेश केदारे, अतुल बनवाड़ीकर ,योगेश लाभांते ,लोकेंद्र वर्मा, सरिता मंगवानी, वृंदा गोड ज्योत्सना खर्राटे शैलजा मिश्रा अर्पणा चेंडके, मनीषा होलकर, अदिति डागा, स्मिता फंडसे, देवीलाल गुर्जर, एकता मेहता सविता शिंदे मनीषा होलकर आदि को जिम्मेदारियां सौपी गई है।

Shares: