इंदौर(विनोद गोयल) विश्व ब्राह्मण समाज संघ रविवार 11 जनवरी को इंदौर उज्जैन संभाग के पदाधिकारी की नियुक्ति एवं शपथ विधि समारोह का आयोजन करने जा रहा है इस अवसर पर 15 जिले के पदाधिकारी को गर्भ संस्कार दिव्य संतान प्रकल्प जागरूकता कार्यशाला भी रखी गई है।
विश्व ब्राह्मण समाज संघ एवं अनंत सेवा न्यास सामाजिक सरोकार और मानवीय मूल्य के लिए देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन करते आए हैं। अनंत महंत, विनीत त्रिवेदी ने बताया कि रविवार को पलासिया के समीप अंगारा होटल में सुबह 11 बजे इंदौर उज्जैन संभाग के पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी एवं सर्व समाज को आगे बढ़ाने एवं सभी के सहयोग, देश हित अपनत्व भाव की शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम के अध्यक्षता दिव्य संतान प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व राज्य मंत्री दर्जा पंडित योगेंद्र महंत करेंगे इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल गर्ग एवं अन्य सभी पदाधिकारी के बीच दिव्य संतान प्रकल्प पर गर्भधारण संस्कार की जानकारियों को भी बारी बारी से रखेंगे।


