Devasthan (temple)

महाशिवरात्रि पर दूल्हा बनेगें बाबा भूतेश्वर नाथ, मंदिर में गुंजेगा शास्त्रीय संगीत

इंदौर(विनोद गोयल)।   महाशिवरात्रि पर कैलाश मार्ग पर स्थित भूतेश्वर मंदिर में बाबा भूतेश्वर नाथ दुल्हा रूप में सजेगे और पूरा मंदिर परिसर शास्त्रीय संगीत से गुंजायमान होगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर जहां अलसुबह 3 बजे बाबा भूतनाथ की बह्म मुहूर्त आरती के बाद यहां दोपहर 12 बजे तक जलाभिषेक होगा। इसके बाद यहां बाबा भूतनाथ का षोडशोपचार, राजोपचार पुजन होगा। इसके बाद बाबा का दुल्हें के रूप में श्रंगार किया जाएंगा जिसके श्रंगार दर्शन के लिए भक्त उमड़ेगे।
88 वर्षों से चली आ रही शास्त्रीय संगीत की परंपरा
भूतेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी यतीन्द्र तिवारी ने बताया कि में विगत 88 वर्षों से शास्त्रीय संगीत की परंपरा चली आ रही है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय संगीतज्ञ एंव गायक उस्ताद अमीर खां साहब ने भी यहां पर अपनी हाजरी लगाई थी। उन्होने इन्दौर शहर के मात्र भूतेश्वर महादेव मंदिर में ही अपनी प्रस्तुति दी थी। इसके साथ ही कुमार गंधर्व, उस्ताद नसीरुद्दीन शाह जैसे कई कलाकारों ने अपनी यहां पर हाजिरी लगाई है। य़हां पर शाम 7 बजे से शास्त्रीय संगीत का आयोजन होगा जो रात के 12 बजे तक चलेगा।

रात 12 बजे बाबा भूतनाथ की विशेष आरती
यहां पर रात 12 बजे बाबा भूतनाथ की विशेष आरती होगी। इसके बाद रात्रिजागरण चलेगा जिसमें भजन संध्या का आयोजन होगा। शिवरात्रि उत्सव बह्म मुहूर्त के साथ ही संपन्न होगा।

जलाभिषेक का है अत्यंत महत्व
पंडित यतीन्द्र तिवारी ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के साथ ही रूद्राभिषेक व शिव को प्रिय वस्तुओं को चढ़ाने से अत्य़धिक महत्व है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव ने शक्ति मां पार्वती से विवाह किया था। इसलिए इस दिन शिव के पुजन और उनके नाम का स्मरण करने पर भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है।

Shares:
Leave a Reply