मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव उत्तराखंड की यात्रा पर है। यहां पहुंच कर इन्होने बुधवार रात उत्तराखंड के हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव और अन्य पदाधिकारियों से चर्चा की। यहीं आज सुबह मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने हरिद्वार में बाबा रामदेव के साथ योग अभ्यास किया।
शीर्षसन में सीएम को देख सभी चौंके
इस दौरान सीएम ने बाबा रामदेव के साथ शीर्षासन लगा कर कुछ समय के लिए तो सभी को चौंका दिया। क्योकि शीर्षासन तभी लगाया जा सकता है जब व्यक्ति नियमित रूप से योगाभ्यास करता हो। यहां पर सीएम ने दिखा दिया की कि वह संघ की शाखाओं में कराए जाने वाले योगासनों को अपनी दैनिक जीवनचर्या में उतार चुके है।
संघ की शाखाओं में सीखाएं जाते है योग
गौरतलब है कि सीएम मोहन यादव संघ के स्वयंसेवक बनने के बाद राजनीति में आए है। संघ की शाखाओं में जाने वाले स्वयंसेवकों को योगासन का अभ्यास होता है। जिसके चलते सीएम मोहन यादव योगासन करने में माहिर है यह बाबा रामदेव के आश्रम में पूरे प्रदेश सहित देश को देखने को मिला।

योगासन से बीमारियां रहती है दूर
नियमित योगासन करने से व्यक्ति कई तरह की बीमारियों से दूर रहता है। सीएम के योगगुरू होने की बात जगजाहिर होते ही अब पूरे प्रदेश में एक बार फिर योगसन के प्रति आमजन की रूचि भी जागृत होगी। वहीं कई ऐसे स्वयंसेवक भी है जिन्होने काम की आपाधापी में जहां शाखाओं में जाना बंद कर दिया है वहीं नियमित योगसन करना भी छोड़ दिया है। सीएम को देख कर शायद एक बार फिर से वह नियमित योगसन शुरू कर सकते है।


