इंदौर(विनोद गोयल) पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 1 के वार्ड 10 का दौरा करते हुए वार्ड को 3 करोड़ के 9 विकास कार्यों की सौगात दी और 7 स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाही और लेटलतीफी के लिए नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा। वह एक महीने बाद फिर से वार्ड का दौरा करेंगे। उस दौरान किसी तरह की विकास कार्यों को लेकर शिकायत मिली तो जिम्मेदार अधिकारी पर सख्त एक्शन लेंगे।
हमारा उद्देश -सबका साथ सबका विकास
जनसंवाद के दौरान वाल्मिकी नगर में बोलते हुए आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि वह यहां पर चौथी बार आ रहे हैं। पहली बार जब जनसंपर्क के दौरान आया था तब आपने धर्मशाला की बात की थी। धर्मशाला का काम दो महीने में शुरू हो जाएगा। दूसरी बार आपने सड़क और संस्कार भवन की मांग की थी।
मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सड़क और ड्रेनेज का भूमिपूजन हो चुका है और संस्कार भवन का कार्य भी शीघ्र शुरू हो जाएगा। भाजपा ‘सबका साथ सबका विकास’ की बात कहती है और धरातल पर इस बात का असर दिखाई भी दे रहा है। विधायक हर घर की समस्या हल नहीं कर सकता है, लेकिन यदि कार्यकर्ता सक्रिय है तो उस क्षेत्र से सभी तरह की समस्या शीघ्र हल हो जाती है। सतत जनसंपर्क से ही सभी समस्याओं का समाधान होता है। सभी को स्वच्छ पेयजल मिले इसलिए विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने सभी वार्डों को 6-6 लाख रुपये बोरिंग के लिए दिए हैं। वाल्मिकी नगर में उत्कृष्ठ कार्य करने पर सफाईमित्र पिंकी राजेश धोलपुरे का आकाश विजयवर्गीय ने किया सम्मान
समस्या बताने के साथ लोगों ने दिए सुझाव
जनसंवाद के तहत वाल्मीकि नगर, सत्यसाई बाग, डबगर मोहल्ला में भैरव बाबा मंदिर पर, डबगर मोहल्ला में चौक पर, बाणगंगा मेन रोड पर, धोबी मोहल्ला और बाणगंगा गली नंबर 3 में क्षेत्रवासियों से जनसंवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। विकास कार्यों के क्रम में वाल्मीकि नगर में 10 लाख की लागत से नवीन ड्रेनेज लाइन डालने के कार्य का भूमिपूजन,
वाल्मीकि नगर में 10 लाख की लागत से नवीन सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 20 लाख की लागत से डबगर मोहल्ला से बागेश्वर कुंड तक सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 3.25 लाख की लागत से सत्यसाई बाग में बोरिंग कार्य का लोकार्पण, 1.40 करोड़ की लागत से बाणगंगा शासकीय स्कूल का निरीक्षण, 15 लाख की लागत से डबगर मोहल्ला की गलियों एवं कमेटी हॉल के पास स्थित गलियों में ड्रेनेज लाइन डालने के कार्य का भूमिपूजन, 10 लाख की लागत से धोबी मोहल्ला में ड्रेनेज लाइन डालने के कार्य का भूमिपूजन, 93 लाख की लागत से संजीवनी क्लिनिक, सामुदायिक भवन का निरीक्षण एवं 3.25 लाख की लागत से बाणगंगा, गली क्रमांक 3 में बोरिंग कार्य का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता ऋषभ संतोष सिंह गौर, सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगर निगम, विद्युत विभाग, एवं पुलिस दल मौजूद था।


