Popular

Divinity

खेड़ापति आश्रम को धार्मिक पर्यटन की रूप में सहेजने के प्रयास

इंदौर के खंडवा रोड पर स्थित शिवनगर पिपलिया लोहार का संकट मोचन हनुमान मंदिर और संस्कार केंद्र खेड़ापति आश्रम आज एक महत्त्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक क्षण के स्वागत के लिए तैयार है। यहां राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त तथा मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर आश्रम पधार रहे हैं। उनका यह आगमन आश्रम को धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की सार्थक पहल पर विस्तृत संवाद के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आश्रम में रही हलचल
गांन में आज हलचल है। श्रद्धालु मार्गों पर आते-जाते दिख रहे हैं, और आश्रम परिसर भक्ति की सहज परंपरा के अनुरूप सज चुका है। हनुमंत साधक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राजगुरु महाराज अपनी आध्यात्मिक उपस्थिति से वातावरण को गहराई और गरिमा प्रदान कर रहे हैं।
कार्यक्रम की प्रतिष्ठा को और ऊँचाई देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार मनदीप सिंह बाजवा, ग्राम पंचायत शिवनगर की सरपंच दुर्गा अशोक जरिया, वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल इस अवसर पर मौजूद रहेगे।

तैयार होगी रुपरेखा
संकट मोचन हनुमान मंदिर पर उनका मार्गदर्शन धार्मिक, सामाजिक और विकासात्मक दृष्टि से और अधिक सुदृढ़ आधार देगा । ग्रामीणों और भक्तों में विश्वास है कि यह कदम केवल आयोजन भर नहीं, बल्कि क्षेत्र में आध्यात्मिक पर्यटन की संभावनाओं को वास्तविक दिशा देने वाला आरंभ सिद्ध होगा।

Shares:

Popular

Popular

Leave a Reply