Popular

social organization

म प्र सेंट्रल बैंक सेवानिवृत्त संगठन की साधारण सभा सम्पन्न

इंदौर(विनोद गोयल)। म,प्र, सेन्ट्रल बैंक सेवा निवृत्त कर्मचारी संगठन की 10वीं त्रि वार्षिक साधारण सभा जाल सभागृह में संपन्न हुई।पूरे प्रदेश से लगभग 275से अधिक सेवा निवृत्त वरिष्ठ कर्मचारी उपस्थित थे.
आखिल भारतीय संगठन के अध्यक्ष एस एम देशपांडे , महामंत्री एस सी, जैन मुख्य अतिथि थे विशेष अतिथि के रूप आर के सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया, उप क्षेत्रीय प्रबंधक प्रबोध जैन उपस्थित रहे।आप सभी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवा निवृत्त परिवार जन को सम सामयिक मार्गदर्शन प्रदान किया
।
सेवा निवृत्त कर्मचारी की पेंशन अपडेशन की आवश्यक जानकारी प्रदान की गई .
बिजनेस सेशन में विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने उदगार व्यक्त किए। सर्वानुमति से नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव संपन्न हुआ।। सी एस परमार चेयरमैन, मोहन सिंह चौहान उप चेयरमन, शाम कस्तुरे अध्यक्ष, किशोर धर्माधिकारी महासचिव के पद पर सर्वानुमति से चुने गए.
संगठन स्मारिका का विमोचन किया गया। दीपक गंगराड़े ने कार्यकर्म का संचालन किया

Shares:

Popular

Popular

Leave a Reply