Devasthan (temple)Narmada

मंडलेश्वर के चोली में भव्य पाट महोत्‍सव 11 से 17 फरवरी तक, संतो का होगा आगमन

मंडलेश्वर में  श्री राधा विनोद बिहारी भगवान का द्वादश वार्षिक पाट महोत्‍सव 11 से 16 फरवरी तक मनाया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में संतों का आगमन गांव में होगा। सद गुरूदेव पूज्‍य अलबेली शरण जी महाराज, श्री धाम वृंदावन की प्रेरणा और श्री स्‍वामी हरिदास रसिक भक्‍त मंडल व ग्रामीणों के सहयोग से यह भव्य आयोजन होगा।

ऐसे रहेगे कार्यक्रम
1 फरवरी की सुबह मंदिर परिसर में ठाकुर जी का पाट महोत्सव मनाया जाएगा, वहीं शाम को रासलीला मैदान पर दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम होगा। 2 से 9 फरवरी तक अखंड नाम संकीर्तन होंगे। 10 फरवरी की शाम श्रीधाम वृन्दावन के रसिक संत स्वामी श्री किशोरीदास जी का आगमन और शोभायात्रा आयोजित होगी।

श्रीराम शर्मा (वृंदावन) की मंडली देंगी प्रस्तुति
जिसके बाद 11 से 15 फरवरी तक राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्‍मानित पं. श्रीराम शर्मा (वृंदावन) की रासमंडली द्वारा रासलीला का मंचन किया जाएगा। जिसमें 1 दिवसीय लीला का आयोजन नगर के नर्मदा घाट पर होना है। वहीं 12 से 16 तक वृंदावन स्थित बांके बिहारी जी के प्राकट्यकर्ता स्वामी श्री हरिदास जी की चरित्र कथा   का वाचन पपू श्री किशोरीदास जी महाराज के द्वारा किया जाएगा। 16 फरवरी की शाम आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक चित्र-विचित्र के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 17 फरवरी को भंडारे के साथ पाट महोत्सव का समापन होगा।

बागेश्वर धाम भी आ सकते हैं
आयोजन समिति और रसीक भक्‍त मंडल के पर्वतसिंह ठाकुर ने बताया इस आयोजन में देशभर के प्रसिद्ध संतों का आगमन होगा। जिसमें ज्ञान गुदड़ी (वृंदावन) के बाबा श्री कुंज बिहारी जी भक्तमाली जी, जठेरी धाम (राजस्थान) के मुखिया विपिन बिहारीदास जी महाराज की विशेष उपस्थिति रहेगी। भारतसिंह ठाकुर ने कहा इनके अलावा बागेश्वर धाम के श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी के आगमन की भी कार्यक्रम में उपस्थित संभावित है।

Shares:
Leave a Reply