Popular

social organization

ईश्वर पर विश्वास रखो, परिश्रम मत छोड़ो दोनों मिलकर सफलता दिलाते है 

इंदौर । सिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल न. 2 में माँ सरस्वती के गुरु हयग्रीव की पूजा संपन्न हुई l इसमें सिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर 2,3 के कक्षा 10वी एवं 12वी के 400 विद्यार्थी शामिल हुए और आशीर्वाद स्वरुप लेखनी प्राप्त की l इस अवसर पर सिका प्रबंधन समिति के चेयरमैन पी. बाबुजी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद रूपी सम्बोधन देते हुए कहा ईश्वर की पूजा आराधना से मन स्थिर और शांत होता है तथा भगवान हयग्रीव के अभिषेक, हवन और पूजन से समस्त कार्य सिद्धि प्राप्त होती है।
चारों वेद के विषय में विधार्थियो को बताया उन्होंने कहा मेरी शुभकामनायें हैं की आप प्राविण्य सूचि में स्थान प्राप्त करें।
प्राचार्य सुजा मैथ्यु ने बताया कि हर वर्ष हम इस तरह की पूजा कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित करते हैं जिससे विद्यार्थियों में मानसिक स्थिरता परीक्षा के दौरान बनी रहे और भगवान के आशीर्वाद से उन्हें उच्चतम अंक प्राप्त हो।

इस अवसर पर ट्रेजरर ट्रस्टी के गिरिधरन ट्रस्टीद्वय जी. रमेश, वी. सुरेश अय्यर, पूर्व अध्यक्ष वी एस मनी, पूर्व ट्रस्टी कार्तिक शास्त्री एसोसिएशन सेक्रेटरी डॉ दिव्या साईंराम एवं सभी सदस्य गण उपस्थित रहे l सिका सीनियर. सेकेंडरी स्कूल की तीनो शाखाओं के प्राचार्य गण एवं सिका कॉलेज की प्राचार्या उपस्थित रही l समस्त प्रबंधन समिति ने इस अवसर पर हवन अनुष्ठान संपन्न किया।l सभी विद्यार्थियों ने भजन किया और यज्ञ की परिक्रमा कर प्रसाद प्राप्त किया l

Shares:

Popular

Popular

Leave a Reply