police administration

इंदौर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को मिले 2025 के अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक

इंदौर।  पुलिस के अपने कर्तव्य के दौरान की गई उत्कृष्ट सेवाओं के आधार पर केंद्रीय गृहमंत्री के अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाते हैं। वर्ष 2025 में मध्य प्रदेश के 123 पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं 146 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए हैं।

इसमें इंदौर नगरीय पुलिस के एसीपी जूनी इंदौर विजय चौधरी, आर.आई. इंदौर  दीपक कुमार पाटिल और प्रधान आरक्षक 2139 संतोष शर्मा को ये पदक मिला है। जिन्होंने स्वयं के साथ-साथ इंदौर पुलिस का गौरव भी बढ़ाया है।

Shares:
Leave a Reply