NEWS

जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल की मेजबानी में ढाई हजार महिलाओं ने किया दादी का मंगल पाठ

जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल

जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल की मेजबानी में ढाई हजार महिलाओं ने किया दादी का मंगल पाठ

 

इंदौर । अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के द्विवार्षिक चुनाव के पूर्व “जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल” के तत्वावधान में शुक्रवार को राजीव गाँधी चौराहा स्थित शुभ कारज गार्डन पर राणी सती दादी के मंगल पाठ का भव्य आयोजन सौल्लास सम्पन्न हुआ जिसमें ढाई हजार से अधिक मातृशक्ति ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ परम्परागत परिधान में शामिल होकर समाज में शांति, एकता एवं सदभाव के लिए प्रार्थना की।

पैनल के संयोजक गणेश गोयल, गोविन्द सिंघल, अरविन्द बागड़ी, संतोष गोयल, संजय बांकडा एवं समाज के अन्य वरिष्ठजनों की मौजूदगी में इस अवसर पर प्रख्यात मंगल पाठ वाचिका ममता गर्ग ने दादीजी के मंगल पाठ का भक्ति भाव से भरपूर वातावरण में पाठ किया और दादीजी से सभी समाज बंधुओं पर अपना स्नेह, कृपा एवं करुणा की वर्षा करने की प्रार्थना की। मंगल पाठ में श्रीमती पुष्पा गुप्ता, मीना अग्रवाल, मीना बद्रुका, पिंकी अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, संगीता गुप्ता, किरण तायल, उमा बंसल, सविता बंका एवं श्रीमती अनिता ऐरन सहित ढाई हजार से अधिक महिलाओं ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई ।

Shares: