NEWS

इस्कॉन मन्दिर पर कल बच्चों के लिए मिनी रथ यात्रा

इस्कॉन मन्दिर पर कल बच्चों के लिए मिनी रथ यात्रा

 

इंदौर,। निपान्या स्थित इस्कॉन मंदिर की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने एवं बच्चों तथा युवाओं को धर्म, संस्कृति एवं हरेराम हरेकृष्ण के मूल मंत्र से जोड़ने के उद्देश्य से पहली बार रविवार 26 जुलाई को गुरुकुल के विद्यार्थियों एवं मंदिर से जुड़े भक्तों की ओर से सक्सेना परिवार के सहयोग से निर्मित छोटे रथ की जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन अपराह्न 4 बजे मन्दिर परिसर में किया जाएगा।

इस्कॉन इंदौर के अध्यक्ष स्वामी महामनदास ने बताया कि यह रथ यात्रा मंदिर से प्रारम्भ होकर निपानिया गाँव एवं आसपास की कॉलोनियों में भ्रमण कर पुनः मंदिर आएगी। रथ की साज-सज्जा, पूजा एवं रथ को खींचने का काम बच्चों द्वारा ही किया जाएगा। रथ यात्रा समिति के संयोजक हरि अग्रवाल, किशोर गोयल , अशोक गोयल एवं सह संयोजक भावेश दवे ने बताया कि स्वामी महामनदास के मार्गदर्शन में 16 से 27 जुलाई तक 50 से अधिक नगरों में भगवान की रथ यात्रा निकाली जा रही है। स्वामी महामनदास इस्कॉन इंडिया के उत्तर भारत के जोनल सेक्रेटरी एवं इस्कॉन इंडिया के वोइस प्रेसिडेंट भी हैं। रथ यात्रा व्यवस्था समिति के श्रीनिकेतन दास, अद्विधरण दास, डॉ लक्ष्मण दास एवं गुरुजुल के प्राचार्य अच्युत गोपाल दास ने सभी भक्तों से इस बाल यात्रा में अपने-अपने परिवारजनों और बच्चों सहित शामिल होकर पुण्य लाभ उठाने का आग्रह किया है

 

Shares: