भागवत भूषण डॉ. मनोज मोहन शास्त्री जी का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत
–29 जुलाई को होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव
इंदौर आगमन पर सदगुरु भागवत भूषण डॉ. मनोज मोहन शास्त्री जी का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत हुआ, शिष्य परिकर ने पुष्प वर्षा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर ओम प्रकाश भाया, विजय अग्रवाल, संजय गोयल, आशीष खण्डेलवाल, कैलाश बहेती, विनोद भदौरिया, महेश, आदित्य, सोमेश आदि उपस्थित रहे।
संजय कुंजिलाल गोयल, रामदास जी गोयल मेमदी वाले, ओम प्रकाश भाया, अनूप किशोरी लाल अग्रवाल, बताया कि 29 जुलाई को सुबह 9 बजे नवलखा चौराहा स्थित श्री महेश्वर्रि मांगलिक भवन में सत्सङ्ग, गुरु पूजन, महाआरती होगी। आयोजन में बड़ी संख्या में इंदौर ,उज्जैन, देवास भोपाल, खंडवा,खरगोन सहित आसपास के शिष्य शामिल होंगे।


