Events

वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर महापौर ने किया माल्यार्पण, राष्ट्रनिष्ठा को किया नमन

इंदौर(विनोद गोयल)। अप्रतिम राष्ट्रभक्त वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि के अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को नगर निगम के झोन 21(स्वतंत्र वीर विनायक दामोदर सावरकर झोन) पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, बाबा साहब नवाथे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, स्थानीय पार्षद प्रशांत बडवे एवं नगर उपाध्यक्ष गौतम शर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

अमर संघर्ष जन-जन में स्वाभिमान  है जगाता
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सावरकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सावरकर का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति अद्वितीय समर्पण और निष्ठा का अनुपम उदाहरण है। उनका अमर संघर्ष जन-जन में स्वाभिमान और संगठन की भावना जगाने वाला रहा है। विदेशी शासन के विरुद्ध उनकी अदम्य वीरता, काला पानी की कठोर यातनाएँ और अटल संकल्प आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं।हिंदुत्व के लिए अद्वितीय वैचारिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय योगदान दिया।वीर सावरकर ने हिंदू समाज की एकता, आत्मगौरव और संगठन को राष्ट्रनिर्माण की अनिवार्य आवश्यकता बताया।

समाज सुधार के थे प्रतीक
महापौर ने कहा कि सावरकर न केवल क्रांतिकारी थे, बल्कि साहित्य, साहस और समाज सुधार के भी प्रतीक थे। कारावास की पत्थर की दीवारों को अपनी लेखनी से जीवंत कर देने वाला उनका विचारस्वरूप आज भी राष्ट्रभक्ति का स्रोत है। उनका ओजस्वी चिंतन हमें सदैव राष्ट्र-प्रथम के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी सावरकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Shares:
Leave a Reply