नारनोली अग्रवाल पंचायती ट्रस्ट के चुनाव में हुकमचंद
अग्रवाल पैनल के सभी प्रत्याशी भारी बहुमत से जीते
इंदौर। श्री नारनोली अग्रवाल पंचायती ट्रस्ट के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में हुकमचंद अग्रवाल पैनल के सभी 11 प्रत्याशी भारी मतों से विजयी रहे। चुनाव अधिकारी सावन गर्ग एवं अभिभाषक महेश गर्ग के निर्देशन में तेली बाखल मल्हारगंज स्थित ट्रस्ट भवन पर रविवार को सम्पन्न हुए चुनाव में कुल 131 में से 122 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया।
निर्वाचन अधिकारियों ने देर रात को मतगणना के बाद घोषित किए गए नतीजों में सर्वश्री हुकमचंद अग्रवाल, डॉ महेश गर्ग, विजय कुमार अग्रवाल, ओमप्रकाश बंसल दद्दू, प्रकाश ऐरन तीन इक्का, विनय अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, विनोद कुमार बंसल, गोपाल दास अग्रवाल, डॉ संजय अग्रवाल एवं योगेश अग्रवाल को विजयी घोषित किया जबकि 3 अन्य प्रत्याशी रजत गर्ग, नितिन गर्ग एवं दुर्लभ सांघी को कड़ी शिकस्त का मुंह देखना पड़ा। सभी विजयी प्रत्याशियों को 100 से अधिक मत प्राप्त हुए जबकि पराजित हुए रजत गर्ग को 39, नितिन गर्ग को 31 एवं दुर्लभ सांघी को 30 मत ही प्राप्त हो सके। चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद ट्रस्ट भवन पर समाज बंधुओं ने विजयी उम्मीदवारों का आत्मीय स्वागत किया। विजयी 11 प्रत्याशियों में से 9 प्रत्याशी ऐसे हैं जो पूर्व में भी ट्रस्ट मंडल के सदस्य एवं पदाधिकारी रहे हैं।


