इंदौर(कृष्णा पुरोहित)। एयरपोर्ट की बाउंड्री में आग लगने के कारण एयरपोर्ट को आसपास की कॉलोनियों में आग देख कर हड़कंप मच गया। यहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और आग लगने का कारण जानने का प्रयास करने लग लग गए। चुंकि आग इतनी भीषण थी कि कई किलोमीटर तक आग का धुंआ देखा जा रहा था।

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट की बाउंड्री के अंदर आग लगी है। यहां पर लगे पेड़ों के आग और घास के आग पकड़ने के कारण आग बढ़ती गई । और आग ने भीषण रूप ले लिया। आद लगने के कारणों की जानकारी नहीं लग पाई है। पत्य़क्षदर्शीयों का कहना है कि आग का धुंआ और लपटे देख कर लोग घऱों के बाहर निकल गए। पुरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मची हुई है। आग,चंदन नगर क्षेत्र से जुड़ी एयरपोर्ट बाउंड्री के अंदर लगी है। यहां पर पेड़ धधक उठे। यहां पर 500 मीटर से ज्यादा क्षेत्र में भीषण आग लगी है।
https://www.instagram.com/reel/DVdx1Trkfq-/?igsh=MWJidDhleTN6c2t5MQ%3D%3D


