*संयोगितागंज माहेश्वरी समाज द्वारा 54 वें दीपावली मिलन समारोह जल संचय की ली गई जिम्मेदारी*
*झूठन न छोड़ने की शपथ का हुआ असर*
इंदौर संयोगितागंज माहेश्वरी समाज द्वारा 54वें दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन शनिवार को माहेश्वरी भवन नवलखा पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर करीब ढाई हजार समाज बंधु सपरिवार शामिल हुए इस कार्यक्रम में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की महाआरती की गई व भव्य झांकी सजाई गई एवं छप्पन भोग व भात का भोग लगाया गया।
प्रचार मंत्री सुमित तापड़िया ने बताया कि समाज अध्यक्ष संजय चंडक एवं मंत्री सौरभ राठी ने उपस्थित समाज जन से जल के सदुपयोग हेतु अपील की गई अनावश्यक जल का दुरुपयोग ना हो के लिए समझाएं दी गई।
सहसचिव संजय बाहेती ने जानकारी दी कि महेश सार्वजनिक ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष राठी, मंत्री अश्विन लखोटिया, जिला सह मंत्री केदार हेडा, प्रदेश सह मंत्री सुरेश हेडा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।संस्था कोषाध्यक्ष रामजस जेथलिया ,उपाध्यक्ष पंकज काबरा ,जगदीश डागा ने समाजजन का उदार मन से सहयोग हेतु धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक कैलाश बाहेती ,वरुण बाहेती, दीपक माहेश्वरी ,अंकित बल्दवा ,सोना कोठारी एवं वंदना तापड़िया का विशेष योगदान रहा ।
आरती के तुरंत बाद जिला अध्यक्ष ईश्वर जी बाहेती द्वारा झूठा न छोड़ने की शपथ का यह प्रभाव रहा कि थाली में बिलकुल भी झूठा नहीं छूटा , 2500 लोगों प्रसादी में में सिर्फ बच्चों के कारण जो जूठन रही वह भी बहुत ही नगण्य मात्रा में रही | महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती अर्चना भूतडा, युवा संगठन अध्यक्ष भरत डागा, सखी संगठन अध्यक्ष अंजू मुंदडा एवं उनकी टीम का भी विशेष योगदान रहा ,अंत में आभार संस्था संगठन मंत्री दीपक भूतडा द्वारा किया गया।

