NEWS

शिवम मिश्रा ने 10वीं में 91% अंक हासिल किए।

शिवम मिश्रा ने 10वीं में 91% अंक हासिल किए।

शिवम मिश्रा ने 10वीं में 91% अंक हासिल किए।

 

इंदौर। कारमेल कॉन्वेंट स्कूल के होनहार छात्र शिवम मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। शिवम की इस उपलब्धि से पूरे मिश्रा परिवार में खुशी का माहौल है।

शिवम ने अपनी मेहनत और लगन से न सिर्फ अपने मम्मी-पापा, भैया और बुआ का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता पर परिजनों और मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

बधाई देने वालों में देवेंद्र साहू, शुभम मिश्रा, आशुतोष साहू एवं मित्र मंडल शामिल रहे।

Shares: