NEWS

टॉपर्स मीट 2026 : शैक्षणिक उत्कृष्टता और भविष्य के अचीवर्स का भव्य सम्मानn70% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को मिला प्रेरणा और मार्गदर्शन का मंच

टॉपर्स मीट 2026 : शैक्षणिक उत्कृष्टता और भविष्य के अचीवर्स का भव्य सम्मानn70% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को मिला प्रेरणा और मार्गदर्शन का मंच

इंदौर। शिक्षा और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “टॉपर्स मीट 2026 – सेलेब्रटिंग अकादमिक एक्सीलेंस & फ्यूचर अचीवेरस ” का भव्य आयोजन विजय मंत्रा द्वारा किया गया। इस विशेष आयोजन में 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों ने सहभागिता की, जिनमें वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय, अवंतिका यूनिवर्सिटी सहित अन्य प्रमुख संस्थान शामिल रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके करियर, उच्च शिक्षा और भविष्य की संभावनाओं को लेकर भी मार्गदर्शन दिया गया। बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक, शिक्षाविद एवं करियर एक्सपर्ट्स कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मंच पर विद्यार्थियों को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।

विजय मंत्रा के फाउंडर डॉ. दीपक जैन ने कहा कि,

“हर विद्यार्थी अपने जीवन में कुछ बड़ा करने का सपना लेकर आगे बढ़ता है। Toppers Meet 2026 उन मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मान देने का प्रयास है जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त की है। हमारा उद्देश्य युवाओं को सिर्फ सम्मानित करना नहीं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना भी है।”

बताया कि उनकी संस्था “देव शोभा करियर एंड एजुकेशनल फाउंडेशन” लंबे समय से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य कर रही है। संस्था आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा एवं शैक्षणिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

 

डॉ. दीपक जैन ने कहा, शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। हमारा प्रयास है कि कोई भी बच्चा आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित न रहे। देव शोभा करियर एंड एजुकेशनल फाउंडेशन के माध्यम से हम जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, मार्गदर्शन और बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं।”

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति, स्किल डेवलपमेंट और आधुनिक करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी इस आयोजन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक प्रेरित करते हैं।

“टॉपर्स मीट 2026 ” विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव बनने के साथ-साथ शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति सकारात्मक संदेश देने वाला आयोजन साबित हुआ।

Shares: