Eternal Hinduism

हनुमत भक्ति में रमें हजारों श्रद्धालु, पितृ पर्वत पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ,बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इंदौर(विनोद गोयल)। मध्य प्रदेश एनजीओ महासंघ की ओर से सेवा गतिविधियों का क्रम लगातार जारी है। शनिवार को पश्चिम क्षेत्र के दिव्य स्थान पित्र पर्वत पर शाम से ही सैकड़ो की संख्या में दृष्टि बाधित ओर दिव्यांग बच्चों का पहुंचना शुरू हो गया था भक्ति और सेवा का अनोखा समागम शनिवार को देखा गया। यहां पर  दृष्टिबाधितो विद्यार्थियों ने  सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया तो देखने वाले भी एक टक देखते रह गए। जो कि अपने आप में ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।
स्वास्थ्य शिविर का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
मप्र नएजीओ महासंघ के संरक्षक एवं पूर्व राज्य मंत्री दर्जा पं.योगेंद्र महंत, अध्यक्ष संतोष मीणा ने बताया कि 24 अगस्त से अलग-अलग क्षेत्र में सेवा की गतिविधियों को प्रदेश के हर जिले में संचालित किया जा रहा है, सेवा प्रकल्पों के अंतर्गत 300 से ज्यादा स्वास्थ्य शिविर एक ही दिन में अलग-अलग स्थान पर लगाए गए जिसका वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना है।

इन संस्थाओं ने की सहभागिता
मार्गदर्शक अनंत योगेंद्र महंत, फाउंडर शशि बारपुते, श्रेयांश जैन रविंद्र जाधव, दशरथ राठौर , महेश दलोदरा ने बताया कि प्रमुख रूप से रौनक सोशल वेलफेयर सोसाइटी, महेश दृष्टिहीन संघ, नारायण सेवा संस्थान आदि दर्जन भर से ज्यादा संस्थाओं से सैकड़ो की संख्या में दृष्टिबाधित और दिव्यांग बच्चे पहुंचे।

जिन्होंने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, राम नाम जप  भजन कीर्तन किया। इनके साथ ही हजारों की संख्या में सामान्य श्रद्धालु भी पहुंचे जिन्होंने भक्ति के अनुपम कार्यक्रम में सहभागिता दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गी रहे इस आयोजन में तकरीबन 700 दृष्टि बाधित और दिव्यांग विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

2 मार्च को यातायात जागरूकता रैली
 2 मार्च को यातायात जागरूकता के अंतर्गत रैली निकाली जाएगी। 7 मार्च को ढक्कन वाला कुआं स्थित ग्रामीण हाट बाजार में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें एक सप्ताह से ज्यादा सेवा गतिविधियों में कार्यों एवं प्रतिभागियों का सम्मान किया जाएगा

 

 

 

Shares:
Leave a Reply