social organization

हिंदू सम्मेलन में 101 ब्राह्मण करेंगे शंखनाद,मल्हारगंज-राजमोहल्ला शाखा में फहराएंगे 21 फीट ऊँची धर्म ध्वजा

इंदौर(विनोद गोयल)  रविवार 11 जनवरी को मल्हारगंज-राजमोहल्ला क्षेत्र में नारनोली अग्रवाल धर्मशाला पर होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ 101 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार, समरसता यज्ञ, शंखनाद एवं 21 फीट ऊँची धर्म ध्वजा फहराने के साथ होगा।

हिंदू सम्मेलन पर समरसता भोज का आयोजन
आयोजन समिति के प्रमुख संरक्षक हुकमचंद अग्रवाल, टीकमचंद राठौर, एवं वीरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को माधौपुरिया समाज धर्मशाला पर आयोजित हिंदू सम्मेलन से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हो रहे इस सम्मेलन में महापुरुषों की वेशभूषा में छोटे बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम और मातृशक्ति द्वारा 5 परिवर्तन पर आधारित रंगोली का निर्माण तो किया ही जाएगा,

सभी आने वाले बंधुओं को तिलक लगाकर दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत भी किया जाएगा। समरसता भोज, समाज में पंच परिवर्तन एवं अन्य कार्यक्रम भी होंगे। सम्मेलन में अनेक प्रमुख संत विद्वान भी मार्गदर्शन देंगे। बैठक में हरिनारायण गोयल, अध्यक्ष घनश्याम मित्तल, सीताराम राठौर, विजय अग्रवाल, नीरज मंगल, घनश्याम शेर, मनोज डिडवानिया, शिवराज नीमा, जीतेन्द्र सोनी के अलावा कल्लू राठोर, अरुण अग्रवाल, शेलेन्द्र वर्मा, दीपक अग्रवाल, डाली झांझरी, शीला अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, कैलाश भावसार, उमंग वर्मा, हरिओम, अभिषेक अग्रवाल, राजपाल जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Shares:
Leave a Reply