Uncategorized

24 घंटे के भीतर जीआरपी इंदौर की बड़ी सफलता

*24 घंटे के भीतर जीआरपी इंदौर की बड़ी सफलता

— लाखों के जेवरों से भरा चोरी गया बैग बरामद, आरोपी गिरफ्तार*

*इंदौर*- रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं संपत्ति की रक्षा के प्रति अपनी सजगता, तत्परता और कुशल कार्यशैली का परिचय देते हुए थाना जीआरपी इंदौर ने चोरी की एक बड़ी वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर लाखों रुपये मूल्य का मशरूका बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

फरियादी अनिल जायसवाल पिता रमाशंकर जायसवाल उम्र 40 वर्ष निवासी सेक्टर-सी सूर्यदेव नगर, थाना अन्नपूर्णा इंदौर, अपनी रिश्तेदार लक्ष्मी जायसवाल को ट्रेन क्रमांक 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस के जनरल कोच से सुल्तानपुर (उ.प्र.) रवाना करने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 स्थित लिफ्ट के पास रखा उनका ट्रॉली बैग अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। बैग में सोने-चांदी के आभूषण सहित कुल 2 लाख 82 हजार रुपये मूल्य का सामान रखा था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना जीआरपी इंदौर द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 74/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रश्मि पाटीदार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मदन बामनिया पिता केशर सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी नोगांव थाना हातोद जिला इंदौर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया संपूर्ण मशरूका बरामद कर लिया गया।

इस उत्कृष्ट कार्यवाही में सउनि राजेन्द्र पाटिल, प्रआर 430 मनीष पाण्डेय एवं आरक्षक 486 राजकुमार की विशेष भूमिका रही। जीआरपी इंदौर की यह कार्रवाई पुलिस की मुस्तैदी, ईमानदारी एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Shares: