NEWS

*बाबा लोकनाथ कला सम्मान, मुकुल नाग और सुरेश वर्मा को*

 

इंदौर । शहर का प्रतिष्ठित बाबा लोकनाथ कला सम्मान

इस वर्ष प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं साईं बाबा सीरियल से लोकप्रिय श्री मुकुल नाग मुंबई को वर्ष 2024 हेतु आगामी 16 मई को शनि जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा, साथ ही वर्ष 2025 का बाबा लोकनाथ कला सम्मान इंदौर के ही प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और लेखक सुरेश वर्मा बंजरिया को दिया जाएगा ।

दादू महाराज संस्थान द्वारा वर्ष 2008 से आसाम के प्रसिद्ध संत बाबा लोकनाथ के नाम से संगीत, कला ,अभिनय ,नृत्य ,लेखन आदि के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार में अभिनंदन पत्र, शॉल ,श्रीफल ,अंगवस्त्र,पुष्पमाला के साथ में सम्मान निधि प्रदान की जाती है ,यह पुरस्कार अभी तक प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना रागिनी मख्खर शास्त्रीय गायिका नीलिमा छापेकर,रंगमंच मालवी बोली नरहरि पटेल ,तबला वादक दीपक देवड़ा, शास्त्रीय गायक रावजी आठभाई ,संगीतकार,गायक पंडित श्री कृष्णा सावनेर ,वायलिन वादक मंगेश कुमार ,मूर्ति कला में सत्येंद्र विश्वकर्मा आदि को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।

अलका सैनी ने बताया कि आगामी 16 मई को एक भव्य समारोह में मुंबई से अभिनेता श्री मुकुल नाग और इंदौर से श्री सुरेश वर्मा बंजारिया को यह पुरस्कार दादू महाराज संस्थान द्वारा आमंत्रित अतिथियों के हस्ते प्रदान किया जाएगा।अभिनेता मुकुल नाग “साईं बाबा और सुदामा” के अपने निभाए चरित्र से घर घर मे लोकप्रिय है,साथ ही कंपनी, गंगाजल,अपहरण, मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं, सत्ता, सहित अनेक फिल्मों में निभाए उनके कार्य बहुत ही सराहनीय हैं ।

वही सुरेश वर्मा बंजारिया ने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत 1996 में मुंबई से की, जहां उन्होंने कई फिल्म, सीरियल में टेक्नीशियन, सेट डिजाइनर, राइटर, एक्टर के रूप में कार्य कर डायरेक्शन का अनुभव हासिल किया और साल 2010 में बंजारिया फिल्म प्रोडक्शन की नींव रखी । जिसके बाद कई शॉर्ट फिल्म व फीचर फिल्म “सपना बना हकीकत” बनाई। जल्द ही एक ओर नई फीचर फिल्म लॉन्च होने जा रही है।

Shares: