उड़ते कबूतर’ लेकर आ रहा है ‘ उड़न खटोला 4.0’*
इंदौर की हेरिटेज, कला और रचनात्मकता का उत्सव बनेगा ‘उड़न खटोला
इंदौर, : इंदौर का लोकप्रिय कम्युनिटी प्लेटफॉर्म ‘उड़ते कबूतर’ एक बार फिर शहरवासियों के लिए कला, संस्कृति और रचनात्मकता से भरपूर आयोजन ‘उड़न खटोला 4.0 – आ रॉयल अफेयर ऑफ़ आर्ट एन्ड फ़्ली मार्किट’ लेकर आ रहा है। यह आयोजन 28 जून 2026 को फीनिक्स सिटाडेल मॉल, इंदौर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन के चौथे संस्करण की जानकारी साझा करने के लिए शहर के प्रतिष्ठित कलाकारों ने भाग लिया। पिछले तीन वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा ‘उड़न खटोला’ इंदौर के कला प्रेमियों, कलाकारों और क्रिएटिव कम्युनिटी के बीच एक विशेष पहचान बना चुका है।
‘उड़ते कबूतर’ के संस्थापक शशांक गर्ग और ऋतिक साहू ने बताया कि यह आयोजन केवल एक फ्ली मार्केट नहीं, बल्कि लोगों, कलाकारों और समुदाय को एक साथ लाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि “उड़न खटोला 4.0 का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों, उद्यमियों और रचनात्मक प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी कला और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सकें।”
प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका स्मिता दामले मोकाशी ने कहा कि ऐसे आयोजन शहर की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने के साथ-साथ उभरती प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करते हैं। स्मिता मोकाशी एक ए-ग्रेड हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका हैं और स्वरस्मिता अकादमी की संस्थापक एवं निदेशक हैं।
प्रख्यात कथक कलाकार दमयंती जी भी शामिल हुईं। वे पद्मश्री डॉ. पुरु दाधीच एवं डॉ. विभा दाधीच की गंडा बंध शिष्या हैं और अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों एवं कोरियोग्राफी के लिए जानी जाती हैं।
इस अवसर पर कलाकार स्राजन ताम्रकार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अपनी कलात्मक सोच ” एव्री नोट इस आ ब्लेसिंग एंड एव्री रदम इस ब्लूम ” के माध्यम से वे संगीत और कला के प्रति अपनी गहरी संवेदनशीलता को अभिव्यक्त करती हैं।
उड़ते कबूतर इंदौर स्थित एक कम्युनिटी-ड्रिवन प्लेटफॉर्म है, जो हेरिटेज वॉक, कला एवं साहित्यिक कार्यक्रमों, सांस्कृतिक अनुभवों और सामुदायिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को शहर और एक-दूसरे से जोड़ने का कार्य करता है। इस वर्ष आयोजित होने वाले ‘उड़न खटोला 4.0’ में आगंतुकों के लिए 35 से अधिक शॉपिंग स्टॉल्स, दिय आर्ट एक्टिविटीज, आर्ट डिस्प्ले, म्यूजिकल एवं डांस परफॉर्मेंस, जैमिंग सेशन्स सहित कई आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 28 जून को फीनिक्स सिटाडेल मॉल पहुंचकर कला, संगीत, शॉपिंग और रचनात्मकता से भरपूर इस अनूठे उत्सव का हिस्सा बनें।


