मध्यप्रदेश हैंडबॉल संघ ने वरिष्ठ खिलाड़ीयों के संग मनाया वर्ल्ड हैंडबॉल दिवस
इंदौर। मध्यप्रदेश हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में स्थानीय क्रीडा भारती खेल परिसर रामबाग में ओंलम्पिक खेल हैंडबॉल, सभी आमंत्रित सम्मानीय वरिष्ठ खिलाड़ीयो की उपस्थिती में केक काटकर मनाया गया व सभी वरिष्ठ खिलाड़ीयो की भोजन व्यवस्था भी मध्यप्रदेश हैंडबॉल संघ द्वारा की गई थी।
हैंडबॉल ओंलम्पिक खेल होनें से इसी दिन ओंलम्पिक दिवस व सभी संबधित ओंलम्पिक खेल के खेल संघ अपने-अपने खेल का वर्ल्ड दिवस भी मनाते है।
मध्यप्रदेश हैंडबॉल संघ अध्यक्ष दीपक जैन ने अपने उद्बोधन में भविष्य की योजनाओं खेल के विकास, हैंडबॉल अकादमी स्थापित करना, राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजन, खिलाड़ीयों को मिलने वाली सुविधाओं आदि पर वरिष्ठ खिलाड़ीयों से चर्चा की।
मध्यप्रदेश हैंडबॉल संघ महासचिव डाॅ हरदीप सिंह रुप्पल से वर्तमान गतिविधीयों व मान्यता प्राप्त जिलों की जानकारी सभी सें साझा की।
भूतपूर्व खिलाड़ीयों मे मुख्य रुप से वीरेंद्र पुराणिक,दीपक मिश्रा, महेश भदौरिया,शीशीर कुलकर्णी, डाॅ सुनील दुधाले, अमित दवे, युसुफ खत्री, राजेश जोशी, जितेन्द्र बोराडे, मनीष छाबड़ा, संजय दुबे, रईस खान,सचिन कुलकर्णी, एजाज खत्री,हरप्रीत सैनी,इन्द्रजीत गिल, अंजली निमगावकर,अशोक बाबाजी, अशोक चौहान, मधू करोले, गीता ठाकुर, जया लबडें, प्रीती बारगल, मीना शेंडके,दीपेश पवार,भारती दीदी, अखिलेश वर्मा, आदि कई वरिष्ठ खिलाड़ी नें अपनी उपस्थिती दर्ज की व कार्यक्रम की प्रशंसा की एंव हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित हो ताकि सभी वरिष्ठ जनों का आपस मिलना जुलना हो।
*इस *अवसर पर सत्र 2025-26 के उत्कृष्ट खिलाड़ीयो कों भावेश सोनाने, प्रद्युम्न सिंह, आशुतोष यादव, अदिती राठौर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विभु पटेल, अनुशासित प्रशिक्षक राजु शर्मा, राष्ट्रीय रेफरी राहुल चित्रे को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पूजा शर्मा ने किया व आभार निर्मल सेठी ने माना।


