NEWS

स्वयं साइबर जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें” — पुलिस कमिश्नर ने आमजन से किया ये आह्वान

*“स्वयं साइबर जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें” — पुलिस कमिश्नर ने आमजन से किया ये आह्वान*

*“SAFE CLICK-2.0” अभियान की शुरुआत*

*पुलिस कमिश्नर इंदौर ने जागरूकता संदेशों के पोस्टर/बैनर व पेम्प्लेट्स का विमोचन कर किया अभियान का आगाज़*

24 जून से 08 जुलाई 2026 तक अभियान के तहत आयोजित की जाएगी विभिन्न जागरूकता गतिविधियां

इंदौर। वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन में साइबर सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी “SAFE CLICK-2026” साइबर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसका शुभारंभ आज मुख्यमंत्री  मध्यप्रदेश डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। जिसमें वर्चुअली रूप से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर  संतोष कुमार सिंह सहित अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) .के. सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था)  मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्तगण, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तगण व अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हुए ।

साइबर जागरूकता का ये अभियान आज से प्रारंभ होकर 08 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा।

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर  संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियान का शुभारंभ विभिन्न साइबर जागरूकता संदेशों के पोस्टर/बैनर व पेम्प्लेट्स का विमोचन कर किया गया।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध लगातार नए स्वरूपों में सामने आ रहे हैं, जिनसे बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम जागरूकता ही है। उन्होंने नागरिकों से अपील करी कि वे स्वयं साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों को अपनाएं तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचाव के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग तक जागरूकता पहुंचाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से आगामी 15 दिनों तक व्यापक स्तर पर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के अंतर्गत इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य विभागों के सहयोग से नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद कार्यक्रम, रचनात्मक प्रतियोगिताएं, वीडियो स्क्रीनिंग, शॉर्ट फिल्म प्रदर्शन, मैराथन पोस्टर-बैनर एवं पम्पलेट वितरण, डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार सहित विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज के सभी वर्गों के अधिक से अधिक नागरिकों को साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव संबंधी जानकारी प्रदान की जा सके।

Shares: