NEWS

अरविंद तिवारी पुलिस अधीक्षक रेलवे इंदौर द्वारा अपराध समीक्षा बैठक — त्वरित कार्यवाही पर बल

अरविंद तिवारी पुलिस अधीक्षक रेलवे इंदौर द्वारा अपराध समीक्षा बैठक — त्वरित कार्यवाही पर बल

इंदौर– कार्यालय पुलिस अधीक्षक रेलवे इंदौर मीटिंग हॉल में आज अपराध समीक्षा बैठक नवागत पुलिस अधीक्षक रेलवे इंदौर  अरविंद तिवारी द्वारा ली गई। बैठक में श्री हेमंत चौहान अति. पुलिस अधीक्षक रेल, इंदौर, श्रीमती ज्योति शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक रेलवे, इंदौर तथा जीआरपी इंदौर के अंतर्गत समस्त थाना, चौकी प्रभारी एवं कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।
बैठक में इकाई के रेलवे परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण, यात्रियों की सुरक्षा एवं सेवा गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई। श्री अरविंद तिवारी ने चोरी के प्रकरणों में बरामदगी प्रतिशत बढ़ाने, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण करने, लंबित अपराध, चालान, मर्ग प्रकरणों के शीघ्र निपटान करने, गुम बालक-बालिकाओं की खोज, स्थाई वारंट की तामीली में सक्रियता, विभागीय जांच व शिकायतों के त्वरित निराकरण तथा रेल मदद (139) पर प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करने एवं रनिंग ट्रेन में शिकायत दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित याचिकाओं व प्रशासनिक समस्याओं के शीघ्र समाधान पर बल दिया गया।
सांथ ही उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को यात्री-अनुकूल पुलिसिंग को प्राथमिकता देने, स्टेशन एवं ट्रेनों में सतत गश्त व्यवस्था बनाए रखने, तथा शिकायतों पर संवेदनशील रवैया अपनाने के निर्देश दिए तथा उन्होने कहा कि “रेलवे यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करे ताकि यात्रियों को पुलिस पर पूर्ण विश्वास हो।”
बैठक के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारीयों को सराहा गया एवं आगामी मासिक समीक्षा बैठक तक सुधारात्मक परिणाम प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए गए।

Shares: