Popular

Culture and society

श्रीविद्याधाम पर गोवंश को लगाए 56 भोग, परोसे व्यंजन,सैकड़ों भक्तों ने की पूजा-अर्चना, आज अन्नकूट महोत्सव

श्रीविद्याधाम पर गोवंश को लगाए 56 भोग, परोसे व्यंजन,सैकड़ों भक्तों ने की पूजा-अर्चना, आज अन्नकूट महोत्सव

शुक्रवार को होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह, आज आंवले के वृक्ष के नीचे होगा भगवान हरि विष्णु का पूजन

इंदौर,। विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में मंगलवार को गोवंश के लिए 56 भोग महोत्सव का दिव्य आयोजन महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य में सौल्लास संपन्न हुआ। सैकड़ों भक्तों ने गोवंश को फल, हरी सब्जी, हरी घास एवं अन्य व्यंजन परोसे। आचार्य पं. राजेश शर्मा के आचार्यत्व में 11 विद्वानों ने महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के साथ गोवंश की महाआरती की।

आश्रम परिवार के सुरेश शाहरा, पं. दिनेश शर्मा, सुश्री उमा शुक्ला एवं राजेन्द्र महाजन ने बताया कि इस अवसर पर गोवंश को सेवफल, पपीता, अनार, चीकू, अमरुद के अलावा हरी सब्जी, हरी घास, भूसा, चारा, अनाज एवं अन्य व्यंजन परोसे गए। अनेक गोप्रेमी अपने घरों से भी व्यंजन एवं गुड़-रोटी लेकर आए थे। गोशाला प्रांगण में इस अन्नकूट के लिए 10 बड़े पात्रों की व्यवस्था के साथ ही फलों और सब्जियों को परोसने के लिए भक्तों के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। सुबह गोवंश की पूजा-अर्चना के बाद संध्या को 108 दीपों से भी आरती की गई। भगवान श्रीकृष्ण एवं गिरिराज की गोबर से निर्मित झांकी भी सजाई गई थी। समाजसेवी विष्णु बिंदल, ममता राजेश ओझा, करण मित्तल, गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष राम ऐरन, स्वामी शिवानंद सहित अनेक गौप्रेमियों ने गोसेवा में भाग लिया।

गोवंश के लिए आयोजित इस अन्नकूट की व्यवस्थाओं में आश्रम परिवार के संजय पंडित, रमेश पसारी, रमेशचंद्र राठौर, सुरेश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, चंदन तिवारी आदि ने विभिन्न व्यवस्थाएं संभाली। उत्सवों की परंपरा में शुक्रवार, 20 नवंबर की शाम को देव प्रबोधिनी एकादशी पर तुलसी शालिग्राम विवाह होगा। इसके बाद मंगलवार, 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का उत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी उत्सवों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

आज अन्नकूट महोत्सव – श्री श्रीविद्याधाम परिवार का अन्नकूट महोत्सव बुधवार, 18 नवम्बर को आंवला नवमीं के उपलक्ष्य में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 10.30 बजे मंदिर परिसर स्थित आंवले के वृक्ष के नीचे महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य में भगवान हरि विष्णु का पूजन होगा तथा सायं 6 बजे से 56 भोग दर्शन एवं सायं 6.30 बजे महाआरती के बाद भक्तों के लिए अन्नकूट महोत्सव प्रारंभ होगा। इसके पूर्व भगवान श्रीनाथजी एवं मां त्रिपुर सुंदरी को 56 भोग भी समर्पित किए जाएंगे।

 

 

–

Shares:

Popular

Popular