यूपी पेडिकॉन 2026 में डॉ. अनुष्का बजाज ने हासिल किया पुरस्कार
ई-पोस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया इंडेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का गौरव
इंदौर। चिकित्सा शिक्षा, शोध और अकादमिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में इंडेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। डॉ. अनुष्का बजाज ने यूपी पेडिकॉन 2026 (UP PEDICON 2026) में ई-पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि चिकित्सा अनुसंधान और बाल चिकित्सा के क्षेत्र में उनके समर्पण, ज्ञान एवं निरंतर सीखने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।मुजफ्फरनगर में आयोजित यूपी पेडिकॉन 2026 एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक्स, उत्तर प्रदेश का 47वां वार्षिक सम्मेलन था। इस राष्ट्रीय स्तर के अकादमिक आयोजन में बाल चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और चिकित्सा विद्यार्थियों ने सहभागिता की। सम्मेलन में चिकित्सा विज्ञान में हो रहे नए शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों, बाल स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और नवीनतम चिकित्सा जानकारियों पर विचार-विमर्श किया गया। इसी दौरान आयोजित ई-पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में डॉ. अनुष्का बजाज ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। मयंक वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजीव नारंग तथा हॉस्पिटल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. स्वाति प्रशांत,एचओडी डॉ. सौरभ पिपरसानिया ने डॉ. अनुष्का बजाज को बधाई दीं।

