इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद महेश चौधरी के द्वारा वार्ड को सर्वसुविधा युक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। इसीक्रम में वार्ड में सड़क निर्माण कार्य के साथ ही बगीचों का विकास कार्य किए है जा रहे है। इसी तरह सिरपूर स्थित शमशान घाट में भी जीर्णोउद्दारा कार्य किया जा रहा है। जिसका निरीक्षण विगत दिनों पार्षद महेश चौधऱी ने किया।

पार्षद महेश चौधरी ने बताया कि वर्तमान में सिरपुर शमशान घाट में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाई जा रही है। इसके साथ ही यहां पर लकड़ियों के भंडारण और पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। हमारा प्रयास है कि शमशाम घाट पर तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। ताकि दुखः के समय किसी भी परिवार को यहां पर किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
सतत जारी रहेगे विकास कार्य
इस वार्ड में महेश चौधरी के पार्षद बनने के बाद लगातार विकास कार्य जारी है। यहां पर सिरपुर शमशान घाट के लिए पूर्व में कांग्रेस ने राजनीति करने का मन बना लिया था लेकिन इस वार्ड में वर्षों तक कांग्रेस पार्षद काबिज रहे है। जिसके चलते कांग्रेस के क्षेत्रिय नेताओं की मुंह की खानी पड़ी थी।


