Popular

NEWS

SPC व सृजन बालिकाओं की टीम की भागीदारी पर, पुलिस कमिश्नर इंदौर ने सम्मानित कर, की सराहना

इंदौर – हमारे देश के 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम इंदौर में आयोजित किया गया था। इस दौरान राष्ट्रीय धुन के साथ पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों ने आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया गया । परेड में पुलिस की विभिन्न इकाईयों, एनसीसी, स्काउट व गाइड्स, रेडक्रास, शौर्य दल, एनएसएस की टुकड़ियों सहित इंदौर पुलिस के सृजन कार्यक्रम व एस.पी.सी की बालिकाओं का भी एक विशेष दल शामिल रहा, जिन्होंने अपने छोटे छोटे कदमों से सभी प्लाटून के साथ कदमताल करते हुए आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया।

बालिकाओं द्वारा इस आयोजन में भाग लेकर इतनी कम उम्र व इतने कम समय में स्वयं के हिसाब से अच्छा प्रदर्शन किया और उनकी आकर्षक परेड ने सभी का मन मोह लिया। पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा बालिकाओं के इस आयोजन में भागीदारी करने व अच्छा प्रदर्शन करने पर, उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सृजन व एस.पी.सी की बालिकाओं की टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया और उनकी सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत व लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पुरस्कार पाकर बालिकाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इंदौर पुलिस को धन्यवाद दिया।

महिलाओं की सुरक्षा व उनके सशक्तिकरण हेतु सरकार की मंशा अनुसार, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने तथा उनमें सुरक्षा की भावना व आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर  संतोष कुमार के दिशा निर्देशन में इन्दौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा ‘‘सृजन-नई दिशा नया गगन’’ जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इसी परिपेक्ष्य में महिला सुरक्षा शाखा की ट्रेनिंग एवं अवेयरनेस टीम के उनि शिवम ठक्कर व सउनि गयेन्द्र यादव द्वारा सृजन कार्यक्रम से इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित सृजन बालिकाओं व एस.पी.सी. योजना की बालिकाओं के प्लाटून को विगत कई दिनों से परेड का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा था। उक्त बालिकाओं ने परेड में भाग लेकर शानदार परेड का प्रदर्शन किया, जिसकों मुख्य अतिथि सहित उपस्थित जनता ने खूब सराहा।

Shares:

Popular

Popular

Leave a Reply