NEWS

बाबाश्री रिसोर्ट पर आयोजित शिविर में मधुमेह व मोटापे  से मुक्ति के लिए डॉक्टर्स ने की 560 लोगों की जांच

बाबाश्री रिसोर्ट पर आयोजित शिविर में मधुमेह व मोटापे

से मुक्ति के लिए डॉक्टर्स ने की 560 लोगों की जांच

अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति, बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन का संयुक्त अभियान आज भी चलेगा

इंदौर, । अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति, बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन के सहयोग से श्रीमती नीना देवी अग्रवाल की स्मृति में शनिवार को एयरपोर्ट रोड स्थित बाबाश्री रिसोर्ट पर आयोजित छठें स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क जांच शिविर में पहले दिन 560 समाज बंधुओं ने अपनी सभी प्रकार की 32 जांचे कराई और 12 यूनिट रक्त का संग्रह भी किया गया। क्षेत्र के समाज बंधुओं की ओर से समाजसेवी जगदीश बाबाश्री, सीतादेवी गोयल एवं गोपाल गोयल ने महाराजा अग्रसेन, कुलदेवी महालक्ष्मी एवं श्रीमती नीनादेवी अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 20 चिकित्सकों और उनके सहयोगी पैरामेडिकल स्टाफ की टीम द्वारा समाज बंधुओं की जांचें की जाएगी। रविवार को शिविर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, पार्षद बरखा मालू एवं डॉ. विनिता कोठारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

शिविर संयोजक किशोर गोयल, नितिन अग्रवाल एवं तृप्ति गोयल ने बताया कि अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल एवं बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के प्रमुख विनोद अग्रवाल के मार्गदर्शन में समाज बंधुओं को मोटापा एवं मधुमेह से मुक्त बनाने के पवित्र उद्देश्य से श्रीमती नीनादेवी अग्रवाल की स्मृति में गत 21-22 फरवरी से यह अभियान हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन की डॉ. विनिता कोठारी एवं डॉ. अरुण अग्रवाल की टीम द्वारा चलाया जा रहा है। अब तक शहर में 5 बड़े शिविरों का आयोजन हो चुका है जिनमें करीब 5600 समाज बंधुओं ने आकर 32 तरह की निशुल्क जांचों का लाभ उठाकर मधुमेह एवं मोटापे से मुक्ति की दिशा में आगे बढ़ने का सार्थक प्रयास किया है। छठें शिविर में भी शनिवार को 560 लोगों ने पहुंचकर मधुमेह, मोटापा, थायराइड, किडनी, लीवर, हृदय एवं रक्तचाप से जुडी 32 जांचे कराई। इस अवसर पर गोपाल गोयल, दिनेश अग्रवाल, मुकेश बंसल, शिवनारायण अग्रवाल, शिव जिंदल, रितेश राजवंशी, हर्ष गोयल, हितेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रजत गर्ग, शीतल तोड़ीवाला, अरविन्द वेल्यूअर, सोनम अग्रवाल (मिक्का) सहित क्षेत्र के रहवासियों ने शिविर की विभिन्न व्यवस्थाओं में अपनी भागीदारी दर्ज कराई और चिकित्सकों तथा अन्य मेहमानों का स्वागत किया।

अभियान के सूत्रधार विनोद अग्रवाल एवं केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल की ओर से शिविर संयोजक किशोर गोयल ने बताया कि समाज बंधु यद्यपि अपने खानपान और स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग रहते हैं लेकिन कारोबारी व्यस्तता के चलते कई बार इन मामलों में जाने-अनजाने कुछ कमियां रह जाती हैं फलस्वरूप समाज बंधुओं को कम उम्र में भी कुछ बीमारियाँ घेर लेती हैं। इस अभियान का लक्ष्य यही है कि सभी समाज बंधु स्वस्थ और निरोगी रहकर परिवार, समाज एवं राष्ट्र की सेवा में हमेशा जुटे रहें। अभियान के प्रथम चरण में 5 हजार परिवारों को समय रहते मधुमेह एवं मोटापे की जांच के दायरे में लाने का संकल्प रखा गया है। इस तरह करीब 20 हजार समाज बंधु इस अभियान से लाभान्वित होंगे।

Shares: