NEWS

IPL मैच का ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 02 सटोरिए, पुलिस थाना विजय नगर की कार्यवाही

कार में बैठकर IPL मैच का ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 02 सटोरिए, पुलिस थाना विजय नगर की कार्यवाही में धराए।

-आरोपी आईपीएल मैच के दौरान जीत हार पर लगाते थे लाखो रुपयों का ऑनलाइन सट्टा।

-आरोपियों के कब्जे से नगदी 10 लाख रूपये एंव 06 मोबाईल व घटना में प्रयुक्त 01 क्रेटा कार सहित कुल मश्रुका करीब 25 लाख रूपये का किया जप्त।

-आरोपी ऑनलाइन वेबसाइट पर आईडी के जरिए लॉग-इन कर सट्टे का भाव बता लगवाते थे लाखों के दाव।

इंदौर। शहर में अवैधानिक गतिविधियों जुएं/सट्टे आनलाईन क्रिकेट सट्टा आदि पर अंकुश लगाने हेतु इनमें संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन–02 नगरीय इंदौर कुमार प्रतीक द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन – 02 नगरीय इंदौर अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर पराग सैनी के मार्गदर्शन में अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में पुलिस थाना विजयनगर द्वारा लाखों रुपयों का IPL मैच का ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 02 सटोरिए को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

 

इसी तारतम्य में कल दिनांक 18/04/2026 थाना विजयनगर क्षैत्र में आईड़ीए ग्राउण्ड मंगल सिटी के सामने एक सफेद रंग की क्रेटा कार में बैठकर क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा संचालित होने की मुखबिर तंत्र से सूचना मिलीं। जिस पर इंचार्ज थाना प्रभारी मीना बोरासी द्वारा कार्यवाही हेतु टीम को गठित कर लगाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त संदिग्ध क्रेटा कार से दो व्यक्तियों को पकड़ा गया जिनके नाम नाम पता पीयू अपना नाम *(1) आकाश जिंदल उम्र 24 साल नि. कंचन नगर नगर नीमच (2) प्रियांश जैन उम्र 25 साल नि. जैन कालोनी नीमच* को पकड़ा गया। जिनसे हिकमातमली से पूछताछ करते बताया कि हम दोनो आईपीएल मैच में आनलाईन सट्टा में जीत हार का दाव लगाते है, हमारे द्वारा powerdreams.co/dashboard)google पर लांगिन कर आनलाईन भाव बताते है। जिसके उपरांत उक्त दोनो के पास वैध लाईसेंस नही होने से उक्त दोनो आरोपियों के विरूद्द ¾ पाब्लिक गैम्बलिंग (मध्यप्रदेश) एक्ट 1976 का अपराध पंजीबद्ध किया गया और उनके कब्जे से नगदी 10 लाख रूपये एंव 06 मोबाईल व घटना में प्रयुक्त 01 क्रेटा कार सहित कुल मश्रुका करीब 25 लाख रूपये का जप्त किया गया है।

प्रकरण विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ कर सट्टे से जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा।

पुलिस टीम – टुआईसी इंचार्ज थाना प्रभारी मीना बोरासी, उनि अजय सिंह कुशवाह, प्र.आर. 3387 मुकेश सिंह जादौन, आर. 3784 शंशाक, आर. 282 राधेश्याम, आर. 3820 नीतेश, आर. 3968 विजय की सराहनीय भूमिका रही।

Shares: