नायता मुंडला, बायपास, एमआर 10 रोड, राजवाड़ा क्षेत्र में ड्रोन से यातायात व्यवस्था पर नजर..
इंदौर ।शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीकों का उपयोग निरंतर बढ़ाया जा रहा है।
लगातार ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर पिक आवर्स के दौरान प्रभावी निगरानी की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ड्रोन से प्राप्त इनपुट के आधार पर मौके पर तैनात यातायात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गयी । जिसमे नो पार्किंग, संकेत उल्लंघन, रॉंग साइड आदि पर कार्यवाही की गई। ड्रोन सर्विलांस के दायरे को और अधिक विस्तारित करने के लिए यातायात के चारों जोनों में अलग-अलग ड्रोन टीमों द्वारा लगातार पिक ऑवर्स में कार्य किया जा रहा है।
पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में पिक आवर्स के दौरान ड्रोन के माध्यम से यातायात व्यवस्था की निगरानी की गई:- टीम 1 राजवाड़ा क्षेत्र -यशवंत रोड जवाहरमार्ग, खजूरी बाजार, सराफा क्षेत्र। टीम 2 :- संजयसेतु, फ्रूट मार्केट, नंदलालपुरा, मृगनयनी क्षेत्र।टीम 3:- नायता मुंडला ब्रिज से देवगुराड़िया ब्रिज, नवलखा, पलासिया, इंडस्ट्रीज हाउस, गिटार तिराहा मार्ग।-टीम 4 :- स्टार चौराहा, रेडिसन, रसोमा, विजयनगर क्षेत्र।
ड्रोन में लगें पीए सिस्टम द्वारा अनाउंसमेंट भी किए गए, जिससे आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके। ड्रोन सर्विलांस टीम द्वारा जहां कहीं भी यातायात बाधित पाया गया, वहां से तत्काल वायरलेस के माध्यम से कंट्रोल रूम को सूचना प्रेषित की गई। कंट्रोल रूम द्वारा नजदीकी ट्रैफिक पॉइंट को सूचित कर त्वरित रूप से यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया गया। आगामी समय में भी यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों को चिन्हित कर ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।


