NEWS

ऑल इंडिया फायरवर्क्स एक्सपो में इंदौर एसोसिएशन की सक्रिय सहभागिता, अध्यक्ष शंकर होतचंदानी सम्मानित

*ऑल इंडिया फायरवर्क्स एक्सपो में इंदौर एसोसिएशन की सक्रिय सहभागिता, अध्यक्ष शंकर होतचंदानी सम्मानित*

इंदौर। फेडरेशन ऑफ तमिलनाडु फायरवर्क्स ट्रेडर्स द्वारा चेन्नई में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया फायरवर्क्स एक्सपो 2026 में देशभर के फायरवर्क्स व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में फायरवर्क्स सेफ्टी, केजी रूल एवं उद्योग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

इंदौर होलसेल फायरवर्क्स डीलर्स एसोसिएशन की ओर से संरक्षक सुरेश गेरा, अध्यक्ष शंकर होतचंदानी, उपाध्यक्ष संजय चौधरी तथा मीडिया प्रभारी व कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनीष बालचंदानी ने सहभागिता की। इस अवसर पर अध्यक्ष शंकर होतचंदानी का शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

बैठक में अध्यक्ष शंकर होतचंदानी ने सुझाव दिया कि बिना जीएसटी नंबर एवं वैध लाइसेंस वाले व्यापारियों को शिवकाशी से फायरवर्क्स सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जाए। साथ ही उन्होंने उद्योग को और अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष ऑल इंडिया फायरवर्क्स एक्सपो आयोजित करने का सुझाव भी दिया।

Shares: