जय अग्रसेन खाटू श्यामजी
समाज के अंतिम छोर सहित प्रत्येक वर्ग के बंधु को हरसंभव सम्मान, सहयोग और सेवा भावना से अपने साथ जोड़ेंगे
हाईवे क्षेत्र पालदा की विभिन्न कॉलोनियों में “जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल” के सभी उम्मीदवारों का आत्मीय स्वागत
इंदौर । पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी महालक्ष्मी के आदर्श सिद्धांतों के अनुरूप “जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल” ने समाज के प्रत्येक वर्ग को आत्मीय सम्मान, सहयोग और सेवा भावना के साथ जोड़ने और अंतिम छोर के समाज बंधु तक हरसंभव मदद पहुँचाने के संकल्प के साथ अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के द्विवार्षिक चुनाव में उतरने का संकल्प लिया है। समाज बंधुओं को पहचानना होगा कि समाज की गरिमा और प्रतिष्ठा को किन लोगों ने आघात पहुँचाया है और कौन लोग समर्पित एवं निस्वार्थ भाव से समाज को नई पहचान दिलाकर देश में सेवा की नई ईबारत लिखने में सक्षम हैं।
“जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल” के उम्मीदवारों ने हाईवे क्षेत्र पालदा स्थित विभिन्न कॉलोनियों में पहुंचकर सघन जनसंपर्क के दौरान अनेक बैठकों और चर्चाओं के दौरान कही। उनके साथ केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष अरविन्द बागड़ी, गोविन्द मोरनी, दिलीप अग्रवाल, मनीष सिंघल, खेमचंद अग्रवाल, संजय बेसन, राजेश गोयल, सतीश गोयल, अनिल अग्रवाल, संदीप ऑटो सहित सभी कॉलोनियों के प्रमुख बंधु उपस्थित थे। पैनल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्याम सुन्दर गोयल (संजय गोयल अनाज मंडी), महामंत्री नवीन बागड़ी, संयोजक राजेश इंजीनियर, सहसंयोजक रीतेश मित्तल बारदान एवं कोषाध्यक्ष प्रयोग गर्ग, पुरुष उपाध्यक्ष दिनेश बंसल जूनी इंदौर, महिला उपाध्यक्ष पिंकी रवि अग्रवाल, सहमंत्री अंकित अग्रवाल काका तथा कार्यकारिणी के लिए मैदान में उतरे अजय मंगल, अमित अग्रवाल चाय, जयंत अग्रवाल महू, राजेंद्र अग्रवाल टीटू, रत्नेश गोयल, रीतेश राजवंशी, सचिन अग्रवाल फायर, संजय बद्रुका, सुनील अग्रवाल भांगघोटा एवं महिला कार्यकारिणी की दावेदार किरण गयाप्रसाद तायल, संगीता मनोज गुप्ता एवं शीतल रवि अग्रवाल ने इस दौरान समाज बंधुओं का आशीर्वाद, स्नेह और समर्थन प्राप्त किया। पालदा स्थित वरुण विक्ट्री, अम्पायर, शुभ सिटी, संस्कार सरोवर एवं हाईवे क्षेत्र की लगभग सभी कॉलोनियों के समाज बंधुओं ने पैनल के सभी उम्मीदवारों का आत्मीय स्वागत कर अपना भरपूर समर्थन देने का संकल्प व्यक्त किया।
आज मालवा मील क्षेत्र में – पैनल के प्रत्याशी यशवंत निवास रोड स्थित अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष संतोष गोयल के निवास से अपना जनसंपर्क अभियान प्रारम्भ करेंगे। सभी प्रत्याशी मालवा मील, पाटनीपुरा, भमौरी, स्कीम 54, 74, विजय नगर, एलआईजी, एमआईजी सहित पूर्वी क्षेत्र की कॉलोनियों में समाज बंधुओं से संर्पक करेंगे।


