NEWS

अहिल्या उत्सव 2026 *चित्रकला प्रतियोगिता में दिखे पर्यावरण के साथ तकनीकी रंग*

अहिल्या उत्सव 2026
चित्रकला प्रतियोगिता में दिखे पर्यावरण के साथ तकनीकी रंग

इंदौर।30 से 50 वर्ष की उम्र के व्यक्तियों को भले ही तकनीकी ज्ञान ज्यादा हो लेकिन तकनीक का उपयोग कैसे हो किस तरह हो इसकी बानगी यदि देखना हो तो हमारे आज की जनरेशन के बच्चों की कल्पना पर जाना चाहिए। अग्रसेन विद्यालय की मिता हंसराज ने एस्ट्रोनॉट द्वारा दूसरे ग्रहों पर पौधे लगाने तस्वीर बनाई वहीं भारत के रक्षा क्षेत्र में बढ़ते कदम को तीसरी से पांचवी के विद्यार्थी खुशी पटेल ने अपने चित्र में एयरोप्लेन पर बैठ कर काम करते वैज्ञानिक को दिखाया हर्षिता पाल ने सेव वाटर सेव अर्थ का चित्र बनाया तो वही लामी का लगना ने अस्पताल में तकनीकी प्रगति को दिखाते हुए असाध्य रोगों का इलाज करते हुए मशीन के साथ डॉक्टर को दिखाया। ड्रोन से पर्यावरण का बचाव करते आग बुझाते भी चित्र यहां पर उकेरे गए अवसर था अहिल्याबाई के 231 वे पुण्य स्मरण के अवसर पर एक महीने चलने वाली विभिन्न प्रतियोगिता मैं पहली प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता का जो सुबह 10:30 बजे से आरके डागा महेश्वरी अकादमी के बनवारी लाल जाजू सभागृह में प्रारंभ हुई। हम सब इंदौर वासी एवं अहिल्या उत्सव समिति के कार्यकर्ता कितने भाग्यशाली हैं कि उनके 231 वे पुण्य स्मरण पर उन्हें इस उत्सव के माध्यम से याद कर रहे हैं।

अहिल्या उत्सव समिति के प्रतियोगिता प्रमुख नीलेश केदारे एवं संयोजक अशोक भुसारी बलवंत चौहान कंचन गिद्वानी ने बताया कि आज आरके डागा एकेडमी छत्रीबाग में स्थित बनवारी लाल जाजू सभागृह में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ यह आयोजन तीन समूह में विभक्त था पहले समूह तीसरी से पांचवी जिसका विषय मेरी कल्पना का कोई चित्र दूसरा समूह छठी से आठवीं जिसका विषय पर्यावरण एवं तीसरा समूह नवी से दसवीं कक्षा जिसका विषय ऐतिहासिक स्थल था। वंदे मातरम एवं अहिल्या माता की जय के नारों के बीच लगभग 20 से ज्यादा स्कूल के 610 बच्चों ने चित्रकला में भाग लिया।

उत्सव समिति के सह संयोजक अदिति डागा ,देवीलाल गुर्जर, मनीषा होल्कर ने बताया कि बच्चों ने रध बनाया और उसमें जगन्नाथ जी को बिठाते हुए दिखाया वही याशिका मांडके ने चित्रकला में उगते हुए सूरज को दर्शा कर नए सवेरे की बात कही ।वही बच्चों ने नारद ,गणेश, निगम का स्वच्छता अभियान, आसमान के तारे वाहनों से होने वाले पॉल्यूशन महेश्वर का ऐतिहासिक किला, चित्तौड़गढ़ का किला जयपुर का हवा महल दिल्ली का कुतुब मीनार सरदार पटेल की प्रतिमा आदि की पेंटिंग को दर्शाकर देश भक्ति दिखाई वहीं अहिल्याबाई जानवरों के प्रति स्नेह को दर्शाते हुए चित्र को देखना एक अद्भुत अनुभव रहा।

*पेड़ पर दिल बनाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश*

समिति की स्मिता फंड से पंकज शिंदे किर्तश धमारीकर ने बताया पर्यावरण विषय पर छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने किसी ने पेड़ पर पर्यावरण का दिल बनाया और किसी ने चारों तरफ पशु पक्षी एवं हरियाली का चित्र बनाया। पृथ्वी को बचाने का संदेश देते हुए पेड़ पौधे बनाकर फैक्ट्री धुंआ इत्यादि से पर्यावरण के नुकसान को बचाने का चित्र भी बच्चों ने बनाया। बच्चों ने घर पर बगीचे, समुद्र के साथ खजूर के पेड़ ,बादलों के साथ जंगल, पर्यावरण के नुकसान पर आंसू बहाते हुए पेड़, समुद्र में मछली का जीवन बचाते हुए चित्र बनाए

समिति के योगेश लाभांते प्रतीक तागड़ ने बताया कि पूर्व में कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी महेश्वरी विद्यालय ट्रस्ट के सचिव भारत शारदा, ने दीप प्रज्वलन एवं देवी अहिल्या के चित्र पर माल्यार्पण के द्वारा की ।अतिथियों का स्वागत सुधीर देगडे, लोकेंद्र वर्मा, अविनाश भांड , विनीता धर्म ज्योति तोमर राम मुंद्रा सौरभ खंडेलवाल ने किया । चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में रविंद्र व्यास सनी मालवटकर आदित्य चादर स्मृति शितूत ज्योति करांदे सूरज गुर्जर थे।

प्रचार प्रसार के राम मुंदडा,नितिन तापड़िया ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता तीसरी से पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों में आरोही भोसले प्रथम वेदी राजसकर दूसरा लक्षिका धोरिया तृतीय छठी से आठवीं में प्रथम पुरस्कार अपूर्वा सिंह दूसरा मूनमई सोनवानेएवं तीसरा मंतशा खान को मिला नवी से दसवीं में प्रथम यशी चावरे दूसरा होनेश केदारे एवं तीसरा सिद्धेश बहल को मिला तीनो कैटेगरी में 5 प्रोत्साहन पुरस्कार भी घोषित किए गए संचालन पंकज उपाध्याय ने किया। यह पुरस्कार आगामी 10 सितंबर को निकालने वाली पालकी यात्रा के पूर्व कार्यक्रम में दिए जाएंगे। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष अशोक डागा, सरयू वाघमारे अनिल भोज सविता शिंदे सुधीरतागढ़ मेघना भुसारी मौजूद थे

Shares: