NEWS

आचार्य श्री हितेशचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. एवं प्रवर्तक गुरुदेव श्री प्रकाश मुनिजी म.सा. के सान्निध्य में धर्ममय वातावरण

*तिलक नगर स्थित श्री राजेंद्रसूरी आराधना भवन में हुआ दो महान संतों का आत्मीय मिलन*

आचार्य श्री हितेशचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. एवं प्रवर्तक गुरुदेव श्री प्रकाश मुनिजी म.सा. के सान्निध्य में धर्ममय वातावरण

इंदौर। तिलक नगर स्थित श्री राजेंद्रसूरी आराधना भवन में एक अत्यंत पावन और प्रेरणादायी क्षण देखने को मिला, जब गच्छाधिपति आचार्य श्री हितेशचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. एवं सौभाग्य कुल दिवाकर पूज्य प्रवर्तक गुरुदेव श्री प्रकाश मुनिजी म.सा. का आत्मीय मिलन सम्पन्न हुआ।

इस दिव्य मिलन के अवसर पर उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने संतों के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा। दोनों पूज्य गुरुदेवों के सान्निध्य में धर्मसंघ की एकता, समर्पण और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर समाजजनों ने इसे ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि ऐसे पावन मिलन समाज में सद्भाव, संस्कार और धर्म के प्रति आस्था को और सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पूज्य गुरुदेवों से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धर्ममय बनाने का संकल्प लिया।

Shares: