NEWS

यूसीमास राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उमड़ा प्रतिभा का सैलाब

*गणित के नन्हे जादूगरों ने 8 मिनट में हल किए 200 सवाल*

यूसीमास राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उमड़ा प्रतिभा का सैलाब*

इंदौर  । यूसीमास मध्य प्रदेश की 21वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं ग्रेजुएशन सेरेमनी का सफलतापूर्वक आयोजन शुक्रवार दिनांक 1 एवं 2 मई को हुआ। एबेकस एंड मेंटल अरिथमेटिक तकनीक के जरिए मैथ्स के जटिल से जटिल सवालों को चुटकियों में हल करने में माहिर यूसीमास के बच्चों का जमावड़ा शनिवार को अभय प्रशाल, रेस कोर्स रोड, इंदौर में  लगना शुरू हो गया था।

मध्यप्रदेश के 200 से अधिक यूसीमास सेंटर्स के 5 हजार बच्चों की यह प्रतियोगिता उनकी गणित के सवालों को हल करने की स्पीड एंड एक्यूरेसी की जांच व मानसिक विकास की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है।

अभय प्रशाल के हॉल में एक बार में 700 बच्चों ने एक साथ बैठकर प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता विभिन्न राउंड्स में संपन्न हुई, जिसका सुव्यवस्थित रूप से संचालन किया गया। प्रतियोगिता स्थल पर सुविधाजनक व्यवस्था की गई थी, जिससे किसी को परेशानी न हो।

प्रतियोगिता समय: सुबह 7 बजे प्रतियोगिता प्रारंभ हुई, जो विभिन्न राउंड्स से होते हुए शाम 4 बजे तक चली।

प्रतियोगिता का प्रारूप: प्रतियोगिता में बच्चों को 8 मिनट का समय दिया गया था, जिसमें उन्हें 200 जोड़-घटाव और गुणा-भाग के सवाल हल करने थे।

रिजल्ट: हर राउंड के बाद बच्चों की शीट्स 200 पेपर चेकर द्वारा चेक की गई। प्रतियोगिता का रिजल्ट 2 मई को रात 11 बजे घोषित किया गया।

ग्रेजुएशन सेरेमनी: उसी दिन लगभग 550 छात्रों को उनके कोर्स की सफल पूर्णता पर ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान किए जाकर उन्हें सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह: प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 3 मई 2026 को रवीन्द्र नाट्य गृह, आर.एन.टी. मार्ग, इंदौर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक लेवल में एक चैंपियन और 5 रनर-अप्स को सम्मानित किया जाएगा। इस बार फाउंडेशन मॉड्यूल, कंस्ट्रक्शन मॉड्यूल एवं एडवांस मॉड्यूल में से एक-एक ग्रुप चैंपियन निकलेगा। फिर मास्टर मॉड्यूल में से चैंपियन ऑफ चैंपियन को पुरस्कृत किया जाएगा।

Shares: