Healthsocial organization

नर्मदेश्वर महादेव एवं मां नर्मदा का त्रिवेणी के जल से अभिषेक, नदियों को स्वच्छ रखने की शपथ ली

इंदौर(विनोद गोयल)। श्रद्धा सुमन सेवा समिति के सदस्यों ने पंचकुइयां रोड, अंतिम चौराहा स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर एवं नटखट हनुमान मंदिर पर नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को मां नर्मदा का पूजन-अभिषेक एवं आरती कर मां नर्मदा के पवित्र जल के संरक्षण एवं देश की नदियों के जल को हमेशा साफ-सुथरा एवं निर्मल बनाने में सहयोग रखने की शपथ ली। अखंड धाम के महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप एवं हंसदास मठ के महामंडलेश्वर महंत पवनदास महाराज के सानिध्य में इस बार भी मां नर्मदा की प्रतिमा का पावन जल से अभिषेक कर आरती की गई। सभी लोगों ने नर्मदा के जल के अपव्यय को रोकने की भी शपथ ली।

समिति के अध्यक्ष हरि अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र सोनी एवं राजेंद्र गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत डॉ. चेतन सेठिया, अशोक गोयल, मुरलीधर धामानी, राजेंद्र मित्तल, जगमोहन वर्मा, सूरज सिंह राठोर, श्रीमती सीमा सेन, सुश्री किरण ओझा, श्रीमती चंदा तिवारी आदि ने किया। इस अवसर पर अशोक बंग, पुरुषोत्तम मेडतवाल, अनंत सोनवने, सुरेन्द्र तोमर, मनोज तारे, प्रदीप यादव, समीर जोशी, पिंटू श्रीवास, निरंजन पुरोहित, माणकचंद पोरवाल, हनुमान प्रसाद सारडीवाल, मनीष अग्रवाल, राजेंद्र पोरवाल, राजेश कायल, श्रीमती रानी सेठिया, छाया वर्मा सहित बड़ी संख्या में समिति से जुड़े भक्तों ने मां नर्मदा का अभिषेक-पूजन किया और नर्मदा के जल संरक्षण के साथ देश की पवित्र नदियों को हमेशा निर्मल, स्वच्छ बनाए रखने के हर संभव प्रयास करने की शपथ भी ली। संचालन हरि अग्रवाल ने किया और आभार माना विनय जैन ने।

Shares:
Leave a Reply