Popular

Judiciary

अधिवक्ता आंदोलन- वकीलों की एकता के सामने झूका पुलिस प्रशासन, डीसीपी ने कराई वकील और टीआई की सुलह

इंदौर में रीगल चौराहा स्थित डीआईजी कार्यालय पर आज अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर वकील कन्हैया चौहान के साथ हुए दुर्व्यवहार का विरोध किया। अधिवक्ता आजाद नगर थाना टीआई लोकेश भदोरिया के खिलाफ उग्र आंदोलन करने के लिए एकत्र हुए थे। सभी ने एकत्र होकर  डीसीपी जोन 1 कृष्णा लालचंदानी से मुलाकात कर टीआई के खिलाफ एक्शन लेने की बात रखी। वकील कन्हैया चौहान के साथ हुए अभ्रद व्यवहार की घटना पर आक्रोश जाहिर किया। जिस अधिवक्ताओं का पक्ष सुनकर डीसीपी जोन 1 कृष्ण लालचंदानी ने थाना प्रभारी भदौरिया को तत्काल कार्यालय तलब किया।

टीआई ने किया खेंद प्रकट
डीसीपी जोन 1 कृष्ण लालचंदानी के सामने टीआई लोकेश भदोरिया ने खेद प्रकट करते हुए कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान वकील के साथ दुर्व्यवहार हो गया। उन्होने किसी द्वेष भावना से ऐसा नहीं किया था। इसके बाद डीसीपी ने टीआई से अधिवक्ता कन्हैया चौहान से क्षमा मांगने को कहा। यहीं अधिवक्ता कन्हैयालाल चौहान ने उन्हें माफ करते हुए अपने पद का बडप्पन दिखाया। पुलिस प्रशासन ने यह विश्वास दिलाया कि भविष्य में पुलिस प्रशासन द्वारा इस तरह किसी भी वकील के साथ बिना गलती ऐसी अभद्रता की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

संविधान के सम्मान में अधिवक्ताओं ने की सुलह
अधिवक्ता संघ ने मामलें को गर्माने की बजाए टी आई के द्वारा खेंद प्रकट करने के बाद सुलह का रास्ते अपनाते हुए टीआई पर कोई कार्रवाई ना कराने का निर्णय लिया। टीआई को उनकी गलती का अहसास होने और खेद प्रकट करने के बाद सुलह का रास्ता अपनाते हुए उग्र आंदोलन ना करने का निर्णय लिया और सभी अधिवक्ताओं ने अपने काम को संभाला।

भविष्य में इस तरह की घटना ना होने का दिया आश्वासन
इंदौर अभिभाषक संघ अध्यक्ष एल एल यादव ने कहा कि टीआई ने माफी मांग ली है इसके बाद हमने भी आगे कार्रवाई की मां ना करते हुए मामलें में सुलह का रास्ता चुना। यहीं सेकेट्री कपिल बीथ्रे ने बताया कि इस मामले में पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य़ में भी इस तरह की कोई दुर्व्यवहार वकीलों के साथ नहीं होगा। इसके बाद हमने टीआई पर कोई बड़ा एक्शन ना लेने का  निर्णय लेते हुए सुलह का निर्णय लिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष जितेंद्र नीम(काका), सह सचिव विजय व्यास एवं अधिवक्ता राकेश पाल, विकास चौबे, सौरभ हार्डिया, विकास यादव, सतदीप सिंह भाटिया, पवन सोलंकी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण शामिल हुए।

Shares:

Popular

Popular

Leave a Reply