अग्रसेन सनातन पैनल के प्रत्याशियों ने छावनी अनाज मंडी में किया जनसंपर्क
इंदौर । अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के चुनाव में उतरी “अग्रसेन सनातन पैनल” के सभी उम्मीदवारों ने बुधवार को छावनी अनाज मंडी पहुंचकर समाज के व्यापारी बंधुओं से जनसंपर्क किया और उन्हें अपनी भावी योजनाएं बताई। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश बंसल ने कहा कि उनकी पैनल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में समाज के बच्चों को बिना ब्याज के ऋण सुविधा उपलब्ध कराने तथा बच्चों को शांत चित्त होकर पढ़ाई करने के लिए एक बड़े सभागृह के निर्माण की योजना भी बनाई गई है।
इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष मनोज काला, दालमील एसो. के सुरेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, राजेश जिंदल, साहिल अग्रवाल, नारायण गर्ग मल्हारगंज, राजा अग्रवाल, कमल अग्रवाल सहित सैकड़ों व्यापारियों ने सभी उम्मीदवारों का भव्य स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि अग्रसेन सनातन पैनल के सभी उम्मीदवारों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएँगे। इस मौके पर पैनल संयोजक राजेश बंसल पंप, नंदकिशोर कंदोई, राजू अग्रवाल राधे-राधे, राजेश कुंजीलाल गोयल एवं संजय हाईवे भी मौजूद रहे। इस अवसर पर पैनल की ओर से अध्यक्ष पद हेतु दिनेश बंसल, उपाध्यक्ष हेतु हरिकिशन जिंदल, महिला उपाध्यक्ष शीतल गर्ग तोडीवाला, महामंत्री भरत ऐरन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, संयोजक धीरज गर्ग, सह संयोजक विशाल बद्रुका एवं सहमंत्री के के गोयल कांट्रेक्टर सहित कार्यकारिणी के सभी प्रत्याशी भी उपस्थित थे जिन्होंने व्यापारी बंधुओं से स्नेह और समर्थन का आग्रह किया। पैनल के सभी प्रत्याशी शहर के प्रमुख अग्रवाल बाहुल्य क्षेत्रों में नियमित जनसंपर्क कर रहे हैं और सब दूर व्यापक समर्थन मिल रहा है
।


