इन्दौर(विनोद गोयल)। मीडिया सीरीज सीजन 15 के चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट की तीसरे दिन क्वाटर फाइनल में रोचक मुकाबले देखने को मिले। जिसमें 4 विजयी टीमों ने सेमी फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को सेमी फाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे। कल होने वाले फाइनल में सीजन 15 का विजेता का सबको इंतजार रहेगा। टूर्नामेंट में आज शहर के कई गणमान्य लोगों ने अतिथि के रूप में पहुंच कर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।
टूर्नामेंट के आयोजक एवं इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कर्दम ने बताया कि आज तीसरे दिन के पहले मुकाबले में डीबी डिजिटल एवं रीगल-बी के बीच मैच खेला गया, जिसमें डीबी डिजिटल ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला मालवा जर्नलिस्ट एवं क्राइम सिटी के बीच हुआ, जिसमें क्राइम सिटी ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच दस्तक एवं एसजेएमसी के बीच हुआ, जिसमें दस्तक ने कड़े मुकाबले में विजय हासिल की। चौथा मुकाबला प्रभात किरण एवं डिजियाना के बीच हुआ, जिसमें प्रभात किरण ने जीत दर्ज की। क्वाटर फाइनल में जीतने वाली चारों टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रविवार को डीबी डिजिटल एवं दस्तक तथा प्रभात किरण और क्राइम सिटी न्यूज के बीच सेमी फाइनल खेला जाएगा।
टूर्नामेंट में आज नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, विधायक मधु वर्मा, विधायक मालिनी गौड़, पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया, समाजसेवी प्रवीण कक्कड़, स्टेट बार के उपाध्यक्ष जय हार्डिया, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एलएन यादव, मंडी सचिव रामवीर किरार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, पूर्व पार्षद बलराम वर्मा, रमेश घाटे, रेंजर संगीता ठाकुर, आरआई दीपक पाटिल, टीआई राजकुमार यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर, अभ्यास मंडल के रमेश्वर गुप्ता, माला सिंह ठाकुर, ब्लड कॉल सेंटर के अशोक नायक, राजेंद्र सिंह, संतोष विश्वकर्मा, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार, संदीप सिसौदिया, हेमंत पाल, सुनील जोशी, सुदेश तिवारी, प्रेस क्लब के महासचिव प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, प्रियंका पांडेय, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, मनीष मक्खर, प्रमोद दीक्षित, अंशुल मुकाती, श्याम कामले, विजय भट्ट, महिला प्रतिनिधि पूनम शर्मा, युवा उद्योगपति राहुल सचदेवा, डॉ. जितेंद्र तलरेजा, कुलसचिव प्रज्ज्वल खरे, महाविद्यालय विकास परिषद के सचिन शर्मा, अरविंदो के एचओडी राजीव जॉन, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य गुरदीप सिंह भाटिया, युवा विंग के अध्यक्ष सन्नी भाटिया, करणी सेना के अध्यक्ष राहुल सिंह, सांसद प्रतिनिधि विशाल गिदवानी, खेल पत्रकार धर्मेश यशलाह, शैलेष पाठक, डॉ. अर्पण जैन, मार्टिन पिंटो, लक्ष्मीकांत पंडित, राजेंद्र कोपरगांवकर, राहुल वावीकर, अभिषेक रघुवंशी, सुधीर वर्मा, लोकेश कश्यप, आशीष जादौन, आशीष तिवारी सहित बड़ी संख्या मीडिया के साथी उपस्थित थे
इंदौर मीडिया सीरीज-क्वाटर फाइनल में हुए रोचक मुकाबले के बाद चार टीमें पहुंची सेमीफाइनल में
Shares:


