Uncategorized

जायन्ट्स वेलफेयर फाउन्डेशन की द्वितीय कौंसिल मीटिंग इन्दौर में भव्यता के साथ सम्पन्न

जायन्ट्स वेलफेयर फाउन्डेशन की द्वितीय कौंसिल मीटिंग इन्दौर में भव्यता के साथ सम्पन्न

इंदौर।भारतीय मूल की प्रथम अंर्तराष्ट्रीय सेवा संस्था जायन्ट्स वेलफेयर फाउन्डेशन की द्वितीय फेडरेशन कौंसिल मीटिंग होटल श्री चोटीवाला इन्दौर में भव्यता के साथ विश्व उपाध्यक्ष श्री एस.पी. चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य, सेन्ट्रल कमेटी मेम्बर श्याम गोयल तथा सलाहकार श्री रामनाथ अग्रवाल के विशेष अतिथ्य में एवं श्रीमती दीपीका शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जायन्ट्स प्रार्थना का वाचन सामूहिक रूप से किया गया। स्वागत भाषण होस्ट ग्रुप जायन्ट्स ग्रुप आफ मालवा के अध्यक्ष श्री एम.जी. पारीक ने दिया। अतिथियों एवं कौंसिल मेम्बरों का स्वागत पुष्पमाला एवं दुपट्टे से वरिष्ठ सदस्य श्री रमणीकलाल सोनी, मानद सचिव डॉ. प्रवीण शर्मा, यूनिट डायरेक्टर अनिल व्यास, पूर्व अध्यक्ष श्री सुनील पांडे ने किया।

फेडरेशन अध्यक्ष दीपिका शर्मा ने अपने ओपनिंग रिमार्क में फेडरेशन के अन्तर्गत आने वाले ग्रुपों द्वारा किये गए सेवा कार्यों की जानकारी प्रदान की। अनुपस्थित सदस्यों की जानकारी दी।

पूर्व में सम्पन्न प्रथम कौंसिल मीटिंग के मीनिट्स का वाचन फेडरेशन सचिव दीपाली गुप्ता ने किया, जिसे सर्वानुमति से स्वीकृत किया गया।

इस अवसर पर फेडरेशन उपाध्यक्ष श्री रणवीर कर्ण, कौंसिल के वरिष्ठ साथी श्री रमणीकलाल सोनी युनिट डायरेक्टर श्री अनिल व्यास, श्री बसन्त शर्मा, प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर श्री गुरुमीतसिंह बावरा, फेडरेशन आफिसर जतिन सारंग में अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।

 

सहेली सिम्पोजियम 19 जुलाई को बुरहानपुर में फेडरेशन की तृतीय कौंसिल मीटिंग जबलपुर में करने का निर्णय लिया गया। फेडरेशन कन्वेंशन 14-15 नवम्बर को खजुराहो में करने का निर्णय लिया गया।

 

फेडरेशन अध्यक्ष दीपीका शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी फेडरेशन आफिसर्स, यूनिट डायरेक्टर्स, उपाध्यक्षगण एवं सभी ग्रुप्स अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर सेवा कार्य कर रहे है। नए ग्रुप भी खुल रहे हैं। सदस्य संख्या में भी वृद्धि हो रही है।

ग्रुप के वरिष्ठ सेवाभावी महंत श्री महेश गिरीजी महान (सचिव-शंकराचार्य महासंस्थान सुमेरुमठ बनारस) का सम्मान विश्व उपाध्यक्ष  एस.पी. चतुर्वेदी ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर दुपट्टा ओड़ा कर किया।

फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष  नरेन्द्र मंगल, सेंट्रल कमेटी सदस्य श्री श्याम गोयल, विश्व उपाध्यक्ष भी एस.पी. चतुर्वेदी ने फेडरेशन एवं ग्रुपों के कार्यों की सराहना कर कहा कि प्रोटोकाल का सभी पालन करें एवं पीड़ित मानव की सेवा कर प्रदेश के सामुदायिक विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। अच्छा व्यक्ति अच्छे समाज का और अच्छा समाज, अच्छे राष्ट्र का निर्माण करता है।

आभार प्रदर्शन ग्रुप के मानद सचिव डॉ. प्रवीण शर्मा ने किया।

Shares: